Download Our App

Home » Uncategorized » सहकारी समिति सचिव से लूट, रूपयों से भरा बैग लेकर भागे लुटेरे

सहकारी समिति सचिव से लूट, रूपयों से भरा बैग लेकर भागे लुटेरे

 

जबलपुर (जयलोक)
बैंक से रकम लेकर जा रहे सहकारी समिति नटवारा के सचिव के साथ आज लूट की गई। जिसमें लुटेरों ने सचिव के हाथ से रूपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। सचिव ने इसकी शिकायत पुलिस में की जिसके बाद पुलिस ने लुटेरों को पकडऩे के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। लुटेरे जिस ओर भागे हैं उन जगहों पर चैकिंग कर लुटेरों को पकडऩे की कोशिश की जा रही है। मामला शहपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां सहकारी दुग्ध संघ मार्यादित नटवारा के सचिव जुगल किशोर पटेल सेंट्रल बैंक शहपुरा-भिटोनी से 88 हजार रुपए की राशि निकालकर अपने गाँव ऑटो में बैठकर जा रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि जैसे ही वे नटवारा बस सटेण्ड में उतरे और सोसायटी के लिए पैदल जाने के लिए निकले तभी पीछे से आ रहे मोटर साइकिल सवार दो युवको ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और तेजी के साथ वाहन चलाकर भाग निकले। पीडि़त ने बताया कि उसने लुटेरों को पकडऩे के लिए मदद के लिए आवाज भी दी लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे। नटवारा सरकारी दुग्ध समिति से रोजाना दूध की बिक्री की जाती है। जिसकी वसूली हर हफ्ते होती है। ग्राहकों को देने के लिए जुगल किशोर ने बैंक से रकम निकाली थी। जिसकी भनक लुटेरों को लगते ही वे रूपये लेकर फरार हो गए।
करीबियों पर शक
जुगल किशोर के साथ हुई लूट के मामले में उसके परिचितों पर ही लूट का शक जाहिर किया जा रहा है। जुगल किशोर के परिचितों में से किन किन लोगों को इस बात की जानकारी थी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लुटेरों को अच्छी तरह से पता था कि जुगल किशोर कब और किस बैंक से पैसा निकालते हैं।
बस स्टेण्ड में लगे सीसीटीवी की जाँच
पुलिस अब बस स्टेण्ड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच कर रही है। वारदात के बाद शहपुरा पुलिस क्षेत्र के बदमाशों से भी पूछताछ कर रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सहकारी समिति सचिव से लूट, रूपयों से भरा बैग लेकर भागे लुटेरे

Top Headlines

हुलिया बदलकर भाग रहा था कातिल, लेकिन बच नहीं सका! , बरगी थाना पुलिस ने  दबोचा,निकाला जुलूस

जबलपुर, (जयलोक)।   जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सालीवाड़ा में हुए चर्चित नमामि यादव हत्याकांड का पुलिस ने सफल

Live Cricket