Download Our App

Home » अपराध » आपत्ति वाले स्टेटस के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मोबाइल हैक कर की गई छेड़छाड़, पुलिस को दी शिकायत-मेबिन

आपत्ति वाले स्टेटस के खिलाफ  एफआईआर दर्ज, मोबाइल हैक कर की गई छेड़छाड़, पुलिस को दी शिकायत-मेबिन

जबलपुर (जयलोक)। सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप स्टेटस के सार्वजनिक होने के बाद कल विजयनगर स्थित जॉय स्कूल प्रांगण में जमकर हंगामा हुआ। हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने जमकर तोडफ़ोड़ की हंगामा किया और काफी देर तक वहां पर तनाव की स्थिति निर्मित थी। बड़ी संख्या में विजयनगर थाने का पुलिस बल और अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए थे। इस मामले में पुलिस ने हिंदू संगठनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर भगवान श्री राम के खिलाफ  अभद्र टिप्पणी करने को लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया है। स्कूल संचालक अखिलेश मेबिन के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कर मामले को जाँच में लिया गया है।

अखिलेश मेबिन ने भी दी पुलिस को शिकायत
दूसरी ओर जॉय स्कूल के डायरेक्टर अखिलेश मेबिन ने प्रेस के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जो स्क्रीनशॉट उनके व्हाट्सएप स्टेटस का बताया जा रहा है वह फर्जी है। उनके खिलाफ  किसी ने षडयंत्र कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। मेबिन ने कहा कि उन्होंने भगवान श्री राम पर किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है। स्कूल संचालक अखिलेश मेबिन की ओर से भी पुलिस को एक शिकायत दी गई है जिसमें उनका मोबाइल हैक कर उनके नाम से फर्जी स्क्रीनशॉट बनाकर उन्हें बदनाम करने और उनके खिलाफ  माहौल बनाने की बात कही गई है।

फादर की पिटाई से आक्रोशित मसीही समाज ने सौपा ज्ञापन
दूसरी ओर इस पूरे घटनाक्रम के बाद थाने के अंदर फादर से हुई मारपीट और अन्य लोगों से हुई मारपीट के बाद मसीही समाज के लोगों ने कल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा और मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ  तत्काल मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की माँग की है।

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश चर्चा के लिए एनडीए को 4 घंटे 40 मिनट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » आपत्ति वाले स्टेटस के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मोबाइल हैक कर की गई छेड़छाड़, पुलिस को दी शिकायत-मेबिन
best news portal development company in india

Top Headlines

वर्चस्व बनाने के लिए जिला न्यायालय में फोड़ा था सुतली बम, मुख्य आरोपी फरार, पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

जबलपुर (जयलोक)। जिला न्यायालय परिसर में सुतली बम फोडऩे वाले पाँच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज

Live Cricket