Download Our App

Home » Uncategorized » आसमान में छाए बादलों से हुई बारिश

आसमान में छाए बादलों से हुई बारिश

दो दिनों तक बना रहेगा मौसम, किसान परेशान

जबलपुर (जयलोक)। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोप सक्रिय हो गया है, धूप के बीच में छांव का खेल चलता रहा। आसमान में बादल छाए रहे, अगले  24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में हल्की वर्षा भी हो सकती हैं। मंगलवार को सुबह तेज धूप खिली और बीच बीच में बादल आते रहे। वहीं आज सुबह से ही आसमान पर बादल छाये रहे, इससे तापमान की उछाल में ब्रेक लगा, लेकिन उमस बेलगाम हो गई। रात में उमस भरे माहौल ने बेचैन कर रखा था।
पिछले 24 घंटों के दौरान नगर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस सामान्य दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रात: काल 35 प्रतिशत और सायंकाल 30 प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह 06.01 बजे और सूर्यास्त शाम 06.26 बजे हुआ। प्रदेश में सबसे अधिक 39.4 डिग्री तापमान नर्मदापुरम जिले में और सबसे कम 12.6 डिग्री तापमान सीधी में दर्ज किया गया।

देर रात हुई बारिश
कल सुबह से छाए बादलों से देर रात बारिश शुरू हो गई। जो रूक-रूककर आज सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग का कहना है कि एक दो दिनों तक मौसम में आए बदलाव का असर बना रहेगा। इसके बाद आसमान साफ होगा और तेजी से तापमान उछाल मारेगा।

किसानों की बढ़ी परेशानी
आसमान में छाए बादलोंं और हुई बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों को आंशिक बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि की चिंता सता रही है। अप्रैल माह में मौसम बदलने से गर्मी का असर कुछ समय के लिए कम हो रहा है। दरअसल मौसम को देखते हुए किसानों ने सरसों, मसूर और चना की कटाई का कार्य पूरा कर लिया है। कुछ खेतों में चना की कटाई होना बाकी है। वहीं गेहूँ की कटाई का कार्य भी तेज कर दिया गया है। अभी तक बारिश से किसानों को नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन अगर बारिश होती है कि खेतों की फसल खराब हो सकती है। किसानों का कहना है कि कुछ दिनों तक और मौसम साफ रहता तो उनका कटाई का कार्य पूरा हो जाता।

दूसरे हफ्ते में फिर बदलेगा मौसम
मौसम प्रवक्ता का कहना है कि अपे्रल के दूसरे हफ्ते में एक बार फिर मौसम बदलेगा और बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। अप्रेल में बदल रहे मौसम से कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल रही है। लेकिन ये मौसम का बदलाव सेहत के लिए हानिकारक है।

पाक सेना का दुस्साहस, एलओसी पार कर घुसपैठ की कोशिश की

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आसमान में छाए बादलों से हुई बारिश

Top Headlines

Live Cricket