Download Our App

Home » दुनिया » महिला ने एक साथ एक बेटा और दो बेटियों को दिया जन्म

महिला ने एक साथ एक बेटा और दो बेटियों को दिया जन्म

बैतूल। बैतूल में प्रसूति का एक बेहद दुर्लभ मामला सामने आया है जहां एक महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ्य बच्चों को जन्म दिया है जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। वहीं सबसे खास बात ये है कि, इस तरह का दुर्लभ प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने करवाया और जच्चा बच्चा को प्रसव के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया। बता दें कि, यह मामला बैतूल के भीमपुर ब्लॉक के बोरी गाँव का है। जहां 1 अप्रैल की शाम सुशीला नाम की महिला को प्रसव पीड़ा के बाद भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। महिला ने पहले एक शिशु को जन्म दिया और इसके कुछ देर बाद ही उसे दोबारा प्रसव पीड़ा हुई। दूसरी बार में महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया। तीनों बच्चे जन्म के बाद से पूरी तरह स्वस्थ्य हैं ।

 

 

आज से हुए बड़े बदलाव, नए वित्तीय वर्ष से नए नियम लागू

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » महिला ने एक साथ एक बेटा और दो बेटियों को दिया जन्म