Download Our App

Home » Uncategorized » निगमायुक्त की पहल पर नगर निगम एवं यातायात विभाग की संयुक्त बैठक, दुकानों के बाहर छज्जा बढ़ाया या सामान फैलाया तो होगा चालान

निगमायुक्त की पहल पर नगर निगम एवं यातायात विभाग की संयुक्त बैठक, दुकानों के बाहर छज्जा बढ़ाया या सामान फैलाया तो होगा चालान

आई.सी.एच., समदडिय़ा मॉल, एवं श्रीनाथ की तलैया में स्थाई एवं अस्थाई पार्किंग हेतु मॉडल तैयार

 जबलपुर, (जयलोक)।  निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव की पहल पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और सुव्यवस्थित करने के लिए निगम और पुलिस प्रशासन की सँयुक्त बैठक आयोजित की गयी। बैठक में यातायात एडिशनल एस.पी. सोनाली दुबे एवं नगर निगम से अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में चर्चा की।
चर्चा के दौरान शहर के मुख्य चौराहों में सिग्नल और दुकानों के सामने अतिक्रमण नही किये जाने की योजना बनाई गई है, आगामी समय पर इन कार्ययोजना के माध्यम से नवीन लेफ्ट टर्न बनाने और हैवी ट्रैफिक डाइवर्ट करने हेतु निर्णय लिए गये।
अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह ने बताया कि आई.सी.एच. के पास, समदडिय़ा मॉल के समीप एवं श्रीनाथ की तलैया में स्थाई एवं अस्थाई पार्किंग के लिए मॉडल तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम और यातायात विभाग की संयुक्त कार्यवाही बाजार क्षेत्रों में अब लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन दुकानदारों के द्वारा अवैध रूप से दुकान के बाहर छज्जा बढ़ाकर सामान फैलाए हैं उनपर चालानी कार्रवाई कर सामग्री जप्त करने की कार्रवाई भी की जायेगी। उन्होंने बताया कि यातायात विभाग के माध्यम से सुपर मार्केट एवं शहर के अन्य क्षेत्रों में टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर की पार्किंग की उपलब्धता की जानकारी के लिए जल्द ही एप तैयार किया जायेगा जिसके माध्यम से पार्किंग उपलब्धता की जानकारी मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि अस्थाई पार्किंग में लगाये गए वाहनों का समय समाप्त होने के पश्चात दुगनी पेनाल्टी यातायात थाने में भुगतान करनी होगी। अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह ने बताया कि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों एवं व्यापारियों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में नगर निगम लोककर्म विभाग के द्वारा यातायात एवं पार्किंग के लिए विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए प्रारूप तैयार किया जा रहा है। बैठक के समय कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर, सहायक अतिक्रमण अधिकारी सागर बोरकर, संभागीय यंत्री आशीष पाटकार, वीरेन्द्र पाण्डे, एवं यातायात विभाग से डी.एस.पी. संतोष शुक्ला, श्रीमती संगीता डामोर, बैजनाथ प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

 

पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने मारी राजनीति में एंट्री, कहा- मेरी पार्टी लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » निगमायुक्त की पहल पर नगर निगम एवं यातायात विभाग की संयुक्त बैठक, दुकानों के बाहर छज्जा बढ़ाया या सामान फैलाया तो होगा चालान

Top Headlines

Live Cricket