
नई दिल्ली। 2008 मुंबई आतंकी हमलों का दोषी तहव्वुर राणा को आज भारत लाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसी एनआई और खुफिया एजेंसी एनआई की एक जॉइंट टीम तहव्वुर को लेकर बुधवार को स्पेशल फ्लाइट से रवाना हुई। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच भारत लाया जा रहा है। एनआईए और रॉ की टीम के सुरक्षा घेरे में स्पेशल प्लेन से वह आज दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेगा। भारत पहुंचते ही उसे एनआई की टीम आधिकारिक तौर पर हिरासत में ले लेगी। इसके बाद राणा को बुलेटप्रूफ गाड़ी में एनआई हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा। इसके बाद राणा को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जा सकता है। पेशी से पहले उसका मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। तहव्वुर राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल के हाई-सिक्योरिटी वॉर्ड में रखा जाएगा। जेल प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं।
दस्तावेजों की जाँच के बाद होगी शुभम अवस्थी पर कार्रवाही, फर्जी डॉक्टर की डिग्री के लगे हैं आरोप





