Download Our App

Home » Uncategorized » फिर एक बार बदला जबलपुर के स्कूलों का समय, अब जल्दी होगी छुट्टी

फिर एक बार बदला जबलपुर के स्कूलों का समय, अब जल्दी होगी छुट्टी

अभिभावकों के आग्रह पर पूर्व में तय किये गये समय में कलेक्टर सक्सेना ने किया परिवर्तन

जबलपुर (जय लोक )। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले में स्थित सभी स्कूलों के लगने का समय अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। इस बारे में आज शुक्रवार को संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि बढ़ते तापमान को देखते हुये कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने दो दिन पूर्व आदेश जारी कर स्कूलों के संचालन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया था। अभिभावकों के लगातार आग्रह पर कलेक्टर द्वारा अब एक बार पुनः स्कूलों के लगने के समय में परिवर्तन किया गया है और विद्यार्थियों के लिये स्कूलों के लगने का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है।
कलेक्टर द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार जिले में स्थित सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और नवोदय विद्यालय अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे। विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने जारी किया गया संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय अनुसार ही होंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » फिर एक बार बदला जबलपुर के स्कूलों का समय, अब जल्दी होगी छुट्टी

Top Headlines

Live Cricket