Download Our App

Home » Uncategorized » घोषित भगोड़ा मेहुल चौकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

घोषित भगोड़ा मेहुल चौकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

बेल्जियम। आतंकी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के बाद अब घोटालेबाज भगोड़ा मेहुल चौकसी पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। चौकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। खास बात है कि यह गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब भारत सरकार की ओर से उसे प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया गया है। वह कथित तौर पर पत्नी के साथ बेल्जियम में रह रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि चौकसी को गिरफ्तार किया गया था और उसे जमानत मिलने में समय लगेगा। उन्होंने यह भी बताया है कि सीबीआई बेल्जियम के अधिकारियों के संपर्क में है, ताकि प्रत्यर्पण के अनुरोध पर काम किया जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि चौकसी ने बेल्जियम में रहने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था, ताकि भारत में प्रत्यर्पण से बचा जा सके। एक रिपोर्ट में कहा गया था, चौकसी ने बेल्जियम के अधिकारियों को झूठे घोषणापत्र और जाली दस्तावेज दिए थे और आवेदन प्रक्रिया में राष्ट्रीयता को गलत बताया था।

 

जबलपुर के अस्पतालों में मचा हडक़ंप, 153 निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की योग्यता की जाँच शुरू

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » घोषित भगोड़ा मेहुल चौकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket