Download Our App

Home » अपराध » विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह राजपूत और मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला हो सकते हैं भाजपा से निष्कासित

विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह राजपूत और मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला हो सकते हैं भाजपा से निष्कासित

जबलपुर जय लोक अपडेट। विगत दिनों भाजपा के दो कार्यकर्ताओं उत्तर मध्य के विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह राजपूत और मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला के बीच फोन पर हुई वार्तापाल में समाज विशेष जैन समाज और मुनियों को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जागृति शुक्ला को उत्तर मध्य विधायक का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है । श्री सोनकर ने इस कृत्य की निंदा की है। नोटिस में कहा है आपके द्वारा फोन पर हुई वार्तालाप में समाज विशेष की भावनाएं आहत हुई है जिससे समाज को आघात लगा है। इसीलिए 3 दिवस के अंदर इस कृत्य के लिए स्पष्टीकरण दीजिए अन्यथा एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए आप दोनों को 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जा सकता है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह राजपूत और मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला हो सकते हैं भाजपा से निष्कासित

Top Headlines

Live Cricket