
जबलपुर (जयलोक)। एक बार फिर कार में बड़ी मात्रा में शराब मिली। यह कार पाटन की ओर से आ रही थी। पुलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया तो कार सवार फिल्मी स्टाईल में बेरिकेट तोडक़र कार लेकर भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने भी उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर जाकर कार को रूकवा लिया लेकिन कार चालक मौके से भाग निकला।
पाटन थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि कल रात रात्रि चौकी नुनसर में सूचना मिली कि काले रंग की कार में 2 व्यक्ति अवैध शराब लोड कर पाटन तरफ से ला रहे हैं सूचना पर कंतोरा तिराहा पर दबिश दी गई कुछ समय बाद काले रंग की कार क्रमांक एमपी 20 जेड आर 1565 जिसमें 2 व्यक्ति बैठे थे। तेज गति से पाटन से जबलपुर तरफ जा रही थी जिसे स्टापर लगाकर रोकने का प्रयास किया कार चालक बेरिकेटिंग को पार करके जबलपुर तरफ भागने लगा। जिसका पीछा किया ग्राम चिंहुटा रोड पर कार क्रमांक एमपी 20 जेड आर 1565 को लॉक कर कार चालक एवं अन्य व्यक्ति भाग गये। मौके पर मैकेनिक बुलाकर कार को अनलॉक किया गया तलाशी लेने पर 8 कार्टन रखे मिले जिन्हें खोलकर चैक करने पर सभी में कुल 400 पाव देशी शराब कीमती लगभग 40 हजार रूपये के रखी मिली। कार को जप्त कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Author: Jai Lok







