Download Our App

Home » जबलपुर » सीवर लाइन के कार्यों पर सदन की बैठक में गूंजे सवाल

सीवर लाइन के कार्यों पर सदन की बैठक में गूंजे सवाल

जबलपुर (जयलोक)। सदन की बैठक के दूसरे दिन आज सीवर लाईन प्रोजेक्ट के कार्यों पर हंगामा हुआ। जिसमें कांगे्रस पार्षद ने चल रहे सीवर लाइन कार्यों पर महापौर से सवाल किए तो वहीं महापौर ने भी कांगे्रस पार्षदों का जवाब दिया। कांगे्रस पार्षद अयोध्या तिवारी ने सदन में कहा कि शहर में धीमी गति से चल रहे सीवर लाइन के कार्य सिरदर्द बन गए हैं। जनता इन कार्यों से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन प्रोजेक्ट 2007 में शुरू हुआ था लेकिन इसका कार्य 18 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इन 18 सालों सालों में सीवर लाइन के कार्य महज 30 प्रतिशत ही हुए हैं। जनता को हो रही परेशान को देखते हुए पार्षद अयोध्या तिवारी ने कहा कि सीवर लाइन के कार्यों की प्रोगे्रस रिपोर्ट सदन के पटल पर आना चाहिए ताकि यह सबको पता चल सके कि अब तक सीवर लाइन का कार्य कितना पूरा हुआ और कितना बचा है। इसके साथ ही सीवर लाइन के कार्य के लिए एक हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है उस फंड की व्यवस्था कहां से होगी इसकी जानकारी भी माँगी। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन का कार्य भोपाल में बैठे टीएनसीपी के अधिकारी कर रहे हैं। जिन लोगों को हमारे शहर के बारे में कुछ नहीं पता उन्हें इस कार्य का जिम्मा सौंपा गया है। अमरीश मिश्रा के सवालोंं के जवाब में एमआईसी सदस्यों ने हस्ताक्षेप किया। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कांगे्रस पने कांगे्रस पार्षर्दों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सीवर लाइन के कार्य गति से चल रहे हैं और हालांकि कुछ परेशान आ रही है जिसे दूर कर लिया जाएगा।

 

जो हंस-हंस कर अपनी बैंड बजवाए उसे ही  ‘हस्बैंड ’ कहते हैं …..

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सीवर लाइन के कार्यों पर सदन की बैठक में गूंजे सवाल
best news portal development company in india

Top Headlines

चाय की दुकान पर पीएचई का कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ाया, जबलपुर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा में की कार्यवाही

जबलपुर (जयलोक)।आज मंगलवार को जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय के द्वारा छिंदवाड़ा पीएचई विभाग छिंदवाड़ा में ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए दो

Live Cricket