Download Our App

Home » अपराध » क्रिकेट सट्टा खिलाने वाला गिरफ्तार

क्रिकेट सट्टा खिलाने वाला गिरफ्तार

जबलपुर (जयलोक)। क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले एक युवक को क्राइम ब्रांच और लार्डगंज पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी मोबाईल के द्वारा क्रिकेट सट्टा खिला रहा था। लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि देर रात क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि एक लडक़ा आदि प्लाजा के सामने शताब्दीपुरम में मोबाइल में आईपीएल क्रिकेट मैच में हारजीत का पैसों का दाव लगाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर क्राईम  ब्रांच एवं थाना लार्डगंज की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। आदि प्लाजा के सामने शताब्दीपुरम के सामने मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति मोबाइल देख रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसने पूछताछ पर अपना नाम रोहित गुप्ता निवासी शताब्दीपुरम यश भारत के पास लार्डगंज बताया, जो आईपीएल क्रिकेट मैच मुम्बई वर्सेस हैदराबाद के मैच पर पैसों की हार जीत का दाव लगा रहा था। जिसके सम्बंध में पूछताछ पर उक्त आईडी उसने अमित चौरसिया से लेना बताया, आरोपी रोहित गुप्ता के कब्जे से आईफोन तथा नगदी 15 हजार रूपये जप्त करते हुये आरोपी रोहित गुप्ता एवं अमित चौरसिया के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एवं 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।

 

10 शिक्षिकाओं की ग्रेच्युटी की राशि हड़पने में लिटिल वर्ल्ड स्कूल नाकाम, हाई कोर्ट की युगल पीठ ने 10 प्रतिशत ब्याज सहित अदायगी का सुनाया आदेश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » क्रिकेट सट्टा खिलाने वाला गिरफ्तार
best news portal development company in india

Top Headlines

चाय की दुकान पर पीएचई का कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ाया, जबलपुर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा में की कार्यवाही

जबलपुर (जयलोक)।आज मंगलवार को जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय के द्वारा छिंदवाड़ा पीएचई विभाग छिंदवाड़ा में ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए दो

Live Cricket