Download Our App

Home » अपराध » कार में मिली डेढ़ लाख की शराब

कार में मिली डेढ़ लाख की शराब

जबलपुर (जयलोक)। कार में भरकर शराब बेचने निकले दो युवकों को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस को तलाशी के दौरान शराब से भरी 15 पेटी मिली है। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रूपये बताई जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है।  गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि आज सूचना मिली कि सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 20 जेड पी 6824 में 2 लडक़े अवैध रूप से भारी में शराब रखे तिलवारा नयागंाव होते हुये सिद्धनाथ की पहाड़ी तरफ  जायेंगे। सूचना पर मखुबिर के बताये अनुसार रामपुर में सिद्धनाथ पहाड़ी के पास दबिश दी तभी सामने तरफ  से कार क्रमांक एमपी 20 जेड पी 6824 आते दिखी जिसे घेराबंदी कर रोका, कार में 2 युवक बैठे हुये थे। पूछताछ पर कार चालक ने अपना नाम पवन चक्रवर्ती तथा कार चालक की बाजू वाली सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम विशाल यादव बताया। जिन्हें सूचना से अवगत करातेे हुये तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट में 15 तथा डिक्की में 15 कार्टन रखे मिले सभी 30 कार्टन में कुल 1500 पाव देशी शराब कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये की होना पायी गयी। दोनों आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 1500 पाव देशी शराब तथा स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 20 जेड पी 6824 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

 

10 शिक्षिकाओं की ग्रेच्युटी की राशि हड़पने में लिटिल वर्ल्ड स्कूल नाकाम, हाई कोर्ट की युगल पीठ ने 10 प्रतिशत ब्याज सहित अदायगी का सुनाया आदेश

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कार में मिली डेढ़ लाख की शराब