Download Our App

Home » Uncategorized » रेलवे के चीफ इंजीनियर को 32 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा

रेलवे के चीफ इंजीनियर को 32 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा

बिलासपुर (जयलोक)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद को 32 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस मामले में विशाल के भाई कुणाल आनंद, रिश्वत देने वाले ठेकेदार सुशील झाझरिया और उसके कर्मचारी मनोज पाठक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की जांच में सामने आया कि भारतीय रेल सेवा (आइआरएसई 2000 बैच) के अधिकारी विशाल ने करोड़ों रुपये के ठेके और वर्क ऑर्डर दिलाने के नाम पर सुशील झाझरिया से यह रुपये मांगे थे।
रांची में भाई ने ली रिश्वत- अफसर ने रिश्वत की रकम खुद न लेकर अपने भाई कुणाल को देने के लिए कहा। इसके बाद ठेकेदार सुशील झाझरिया ने अपने कर्मचारी मनोज पाठक के हाथों राशि भेजी। जैसे ही मनोज ने 32 लाख कुणाल को दिए सीबीआई की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। जिस प्राइवेट कंपनी से यह रिश्वत ली गई, वह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कई बड़े निर्माण कार्य कर रही थी। इनमें रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), अंडरब्रिज (आरयूबी), ट्रैक लाइनिंग, क्षमता वृद्धि के काम और छोटे-बड़े पुलों का निर्माण शामिल है। अब सीबीआइ कंपनी की ओर से पहले हासिल किए गए ठेकों की भी जांच शुरू करेगी कि क्या यह ठेके भी रिश्वत देकर हासिल किए गए थे।
रांची और बिलासपुर में छापेमारी, दस्तावेज और नकदी बरामद- सीबीआइ ने गुरुवार को रांची और बिलासपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। प्राइवेट कंपनी के एमडी झाझरिया ने 21 अप्रैल को अपने बेटे से कहा कि रेलवे के चीफ इंजीनियर से मिलने जा रहे हैं, जहां रिश्वत की रकम तय की जाएगी। मुलाकात के बाद उन्होंने बेटे को बताया कि 32 लाख की डील फाइनल हो गई है और यह रकम अफसर को उसके भाई के माध्यम से दी जाएगी।

 

 

शाहपुरा भिटौनी पेट्रोल के रेल टैंकरों में भड़की आग , अफ़रातफ़री मची : लोगों ने खाली किया घर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » रेलवे के चीफ इंजीनियर को 32 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा

Top Headlines

Live Cricket