Download Our App

Home » अपराध » एफआईआर दर्ज होने के बाद थाने में घूम कर निकल गया आरोपी, भेड़ाघाट फायरिंग मामले में 3 के खिलाफ मामला दर्ज

एफआईआर दर्ज होने के बाद थाने में घूम कर निकल गया आरोपी, भेड़ाघाट फायरिंग मामले में 3 के खिलाफ मामला दर्ज

जबलपुर (जय लोक)। जन्मदिन का जश्न हो या फिर किसी भी आयोजन के दौरान हवाई फायरिंग कर अपने लाइसेंसी हथियार चमकाने वालों के खिलाफ जबलपुर पुलिस ने सख्त मुहिम छेड़ दी है। हवाई फायरिंग के जितने भी मामले प्रकाश में आ रहे हैं जबलपुर पुलिस हर एक मामले की जाँच के बाद उसमें सख्त कदम उठाते हुए प्रकरण दर्ज कर रही है लाइसेंस हथियार जप्त कर रही है और लाइसेंस के नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
विगत दिनों भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत वैभव होटल में एक रेत कारोबारी पुष्पराज लोधी की जन्मदिन पार्टी में लाइसेंसी राइफल हथियार से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जाँच में लिया गया और अब तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से इस बात की भी जानकारी प्राप्त हुई है कि इस मामले में आरोपी बनाए गए प्रभावित लोग एफआईआर दर्ज हो जाने के बावजूद भी बड़े आराम से भेड़ाघाट थाने पहुँचे और कुछ अधिकारियों से चर्चा की और मामले को निपटाने का प्रयास भी किया। सूत्रों के अनुसार मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बजाय उनसे चर्चा कर मामले के निपटारे के लिए थाने में की गई चर्चा अब पुलिस महकमें में चर्चा का कारण बन गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में भी इस चर्चा का घटनाक्रम पहँुचा है। बहरहाल भेड़ाघाट थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी जब थाने आये थे तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया इस सम्बन्ध में ऐसे किसी भी वाकये से इंकार किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार रेत कारोबार से जुड़े ग्राम कूडऩ निवासी पुष्पराज सिंह राजपूत को 16 फरवरी को अपने बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान लेकर पुष्पराज समेत उसके साथी विमलेश राजोरिया उर्फ महाराज निवासी करेली हाल मुकाम जसूजा सिटी, राजेश राजपूत उर्फ राजू शूटर निवासी गोटेगांव नरसिंहपुर के खिलाफ धारा 125, 3(5), बीएनएस व 30 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल तीनों आरोपी प्रकरण दर्ज होने के बाद फरार हो गए हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं।

30 करोड़ का घोटाला करने वाले 17 लोगों पर 1.70 लाख का इनाम घोषित

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » एफआईआर दर्ज होने के बाद थाने में घूम कर निकल गया आरोपी, भेड़ाघाट फायरिंग मामले में 3 के खिलाफ मामला दर्ज
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket