Download Our App

Home » Uncategorized » लव जिहाद करने वाले हिंदु बेटियों का धर्मांतरण करना भूल जायेंगे-आलोक शर्मा

लव जिहाद करने वाले हिंदु बेटियों का धर्मांतरण करना भूल जायेंगे-आलोक शर्मा

बेटियां किसी भी समाज की हो हमारी बेटियाँ है, जाति या धर्म के आधार पर ने देखें-आरिफ मसूद
भोपाल (जयलोक)। अक्षय तृतीया के पर भोपाल के गुफा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी सांसद आलोक शर्मा ने लव-जिहाद पर विवादित बयान देते हुए कहा कि मेरा जन्म दाढ़ी-टोपी से निपटने के लिए हुआ है। सांसद ने कहा कि धर्मांतरण आज एक गंभीर चिंता का विषय है। हमें ऐसे लोगों को सीधे सजा देने का संकल्प लेना होगा। इसके बाद वह जीवन भर किसी हिंदू लडक़ी का धर्मांतरण करना भूल जाएंगे। उन्होनें पुराने भोपाल में हिंदुओं के पलायन को लेकर इसे चिंता का विषय बताया। उन्होनें कहा की मुस्लिम आबादी बढ़ रही है, हिंदू आबादी घट रही है। इसके लिये अब एकजुट होकर काम करना होगा। सांसद ने आगे कहा की 5 जून भोपाल के लिए ऐतिहासिक दिन होगा, जब बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री इकबाल मैदान से हिंदुओं के पलायन को रोकने की आवाज उठाएंगे। वहीं लव जिहाद के मामले पर भोपाल मध्य विधानसभा से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पहचान बदलकर हिंदू युवतियों से रेप की घटना पर खुले शब्दो में कहा की बेटियां किसी भी समाज या वर्ग की हों, वे हमारी भी बेटियां हैं। उन्हें जाति या धर्म के आधार पर नहीं आंकना चाहिए। बेटी किसी की भी हो, हमें उसे अपनी बेटी मानना चाहिए। मसूद ने आगे कहा कि जो लोग इस तरह के अपराध करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

नाइजीरियन युवक से मिले दस लाख रूपये, सिविल लाइन पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर से पकड़ा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » लव जिहाद करने वाले हिंदु बेटियों का धर्मांतरण करना भूल जायेंगे-आलोक शर्मा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!