Download Our App

Home » अपराध » दो सौ नशीले इंजेक्शन बेचने निकला तस्कर गिरफ्तार

दो सौ नशीले इंजेक्शन बेचने निकला तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर (जयलोक)। नशीले इंजेक्शन बेचने निकले एक तस्कर को पुलिस ने दबोचा है। आरोपी के पास से दो सौ नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। आरोपी सागर से जबलपुर इंजेक्शन बेचने आया था। हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि कल सूचना मिली कि रविदास नगर काली मंदिर के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक के थैले में भारी मात्रा मे प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन फेनरामाईन इंजेक्शन अवैध रूप से बेचने के लिये खड़ा है। सूचना पर   क्राईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई रविदास नगर काली मंदिर के पास मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति सफेद रंग का थैला लिये खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम रामगोपाल चड़ार निवासी दीनदयाल नगर मकरोनिया जिला सागर वर्तमान पता करमेता माढोताल बताया। तलाशी लेने पर पेंट के दाहिने जेब में सात हजार रूपये नगद एवं वायें जेब सेमसंग कम्पनी का मोबाइल रखे मिला तथा सफेद थैले की तलाशी लेने कागज के 8 कार्टन में फेनरामाईन मैलेट इंजैक्शन की कुल 200 शीशी नग रखी मिली। उक्त नशीले इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर सागर निवासी ब्रजेश यादव नामक व्यक्ति द्वारा लाकर देने पर फुटकर ग्राहकों को बेचना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से 200 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन नगदी 7 हजार रूपये तथा 1 सेमसंग कम्पनी का मोबाइल जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 5/13 म.प्र.ड्रग कंट्रोल एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

नाइजीरियन युवक से मिले दस लाख रूपये, सिविल लाइन पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर से पकड़ा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » दो सौ नशीले इंजेक्शन बेचने निकला तस्कर गिरफ्तार
best news portal development company in india

Top Headlines

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी का गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद, नफरत का इक नगमा है, शायद न सुनें दुनिया वाले  फिर भी देखें आवाज मेरी दूर कहां तक जाती है, गौ माता की रक्षा का अभियान

संच्चिदानंद शेकटकर, प्रधान संपादक जबलपुर (जय लोक)। ज्योतिष पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती देश के सबसे बड़े

Live Cricket