Download Our App

Home » Uncategorized » हिंदू छात्राओं से रेप के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर

हिंदू छात्राओं से रेप के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर

पैर में लगी गोली, पुलिस से पिस्टल छीनने की कर रहा था कोशिश
भोपाल (जयलोक)। भोपाल में हिंदू छात्राओं से रेप के मुख्य आरोपी फरहान को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि उसने पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनने की कोशिश की। इस बीच गोली चल गई, जो फरहान के पैर में लगी है। आरोपी फरहान को घायल हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया है।
जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार देर रात अशोका गार्डन पुलिस फरहान को लेकर गिरोह के फरार आरोपी अबरार की तलाश में सीहोर जिले के बिलकीसगंज जा रही थी। फरहान को शुक्रवार को ही अशोका गार्डन पुलिस ने रिमांड पर लिया है। फरहान ने पुलिस से कहा कि अबरार बिलकीसगंज में छिपा है। पुलिस रात साढ़े ग्यारह बजे अशोका गार्डन थाने से सुरक्षा बल के साथ फरहान का लेकर बिलकीसगंज जा रही थी। रातीबड़ थाने के आगे निकलते ही सरवर गांव में फरहान ने पेशाब करने के लिए गाड़ी रुकवाई। उसकी सुरक्षा के लिए उप निरीक्षक सहित दो पुलिस वाले उसकी सुरक्षा के लिए नीचे उतरे। इस बीच आरोपी फरहान उप निरीक्षक की पिस्टल छीनकर फरार होने की कोशिश की। दोनों के बीच छीना झपटी में उप निरीक्षक के पिस्टल से गोली चल गई जो फरहार के पैर में लगी है। आरोपी फरार नहीं हो पाया, पुलिस ने उसे दबोच लिया। फरहान को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराय गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। झूमाझटकी में दोनों पुलिसकर्मियों को सामान्य चोटे आई हैं। घटना देर रात की है। पुलिस की सुरक्षा में फरहान को हमीदिया में भर्ती कराने के साथ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया है।

 

गाँधी भवन में नगर निगम के सफाई कर्मियों ने दिया धरना, कर्मियों की आवाज बनकर धरना स्थल पर डटे रहे विनय सक्सेना

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » हिंदू छात्राओं से रेप के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर

Top Headlines

Live Cricket