Download Our App

Home » जबलपुर » 117 करोड़ की लागत से हाईकोर्ट में लॉयर्स चेम्बर एवं बहु मंजिला पार्किंग का होगा निर्माण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हाईकोर्ट के न्यायाधीश भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल

117 करोड़ की लागत से हाईकोर्ट में लॉयर्स चेम्बर एवं बहु मंजिला पार्किंग का होगा निर्माण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हाईकोर्ट के न्यायाधीश भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल

जबलपुर (जयलोक)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज शहर आगमन हुआ। डॉ. यादव यहां मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में आयोजित लॉयर्स चेम्बर एवं मल्टी लेवल पार्किंग के भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए। डॉ. यादव ने 117 करोड़ की सौगात वाले लॉयर चेंबर और मल्टीलेवर पार्किंग प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया। बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें बैठने और पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाने की माँग की जा रही थी। अधिवक्ताओं की माँग अब पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री यादव के इस कदम से अधिवक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जेके माहेश्वरी, जस्टिस एससी शर्मा के अलावा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ  जस्टिस सुरेश कुमार कैत के साथ समारोह का शुभारम्भ किया।
हाईकोर्ट में करीब 6 हजार अधिवक्ताओं को बैठने के लिए जगह उपलब्ध नहीं हैं साथ ही इनके वाहन पार्किंग के लिए भी पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। मुख्यमंत्री श्री यादव ने अधिवक्ताओं की इस समस्या को समझा और इसकी स्वीकृति के साथ आज इसका भूमिपूजन किया। जिससे अब अधिवक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जज संजीव सचदेवा, संजय द्विवेदी, जस्टिस विवेक कुमार जैन, सहित महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, एडवोकेट्स बार एसोसिएशन आदि के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह

इस कार्यक्रम को लेकर आज अधिवक्ताओं में खास उत्साह देखने को मिला। कई दिनों से की जा रही उनकी माँगों को मानकर आज भूमि पूजन किया गया। जल्द ही यह बनकर तैयार हो जाएगा और वकीलों को बैठने और वाहन पार्किंग की जगह उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री रीवा के लिए हुए रवाना

हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बैठने की जगह और मल्टीलेवल पार्किंग का भूमिपूजन करने के बाद मुख्यमंत्री रीवा के लिए रवाना हुए।
सुबह साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का डुमना एयरपोर्ट पर आगमन हुआ था जहां से वे सीधे हाईकोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे। कार्यक्रम में एक घंटा रूकने के बाद वे डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए, जहां से उन्होंने रीवा के लिए प्रस्थान किया।

एम्पायर चौक से शुरू होगा फ्लाई ओवर सेना अस्पताल पर उतरेगा, वर्क आर्डर हुआ अब सेना से एनओसी मिलने का इंतजार

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » 117 करोड़ की लागत से हाईकोर्ट में लॉयर्स चेम्बर एवं बहु मंजिला पार्किंग का होगा निर्माण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हाईकोर्ट के न्यायाधीश भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket