Download Our App

Home » दुनिया » तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा , दो की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा , दो की दर्दनाक मौत

जबलपुर दमोह स्टेट हाइवे की घटना, ग्रामीणों में रोष
जबलपुर/दमोह (जयलोक)। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में जबलपुर दमोह स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे बने घर में जा घुसा, इस दौरान सडक़ किनारे खड़े दो लोग भी ट्रक की चपेट में आ गए जिनसे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा एक ट्राली सहित मकान का भी एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया और हादसे के चलते स्थानीय लोग भी आक्रोशित हो उठे उनके द्वारा दमोह स्टेट हाईवे को ट्रैक्टर ट्राली की मदद से जाम कर दिया जिससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होने लगी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालातो को देखते हुए तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरभ गंधर्व सहित पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी हालातो को संभालने के लिए पहुंच गए हैं।
निकाले जा रहे शव
सामने आई जानकारी अनुसार घटना में सडक़ के किनारे खड़े सडक़ हरदुआ निवासी धीरेंद्र पिता तुलसीराम चक्रवर्ती 45 वर्ष और रोशन पिता तुलसीराम चक्रवर्ती 19 वर्ष ट्रक की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों को और परिजनों को समझाइए देकर पुलिस ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकल रही है साथ ही ट्रक को भी मकान से बाहर निकाला जा रहा है। इस घटना में मकान के अंदर किसी भी प्रकार की जनहानि अब तक सामने नहीं आई है लेकिन पुलिस या सुनिश्चित कर रही है कि मकान की मलबे के अंदर कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं है।
आर्थिक सहायता की घोषणा
घटना के बाद हालातो को देखते हुए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता तत्काल दिए जाने और घायलों के उपचार की उचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं। उनके द्वारा इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण भी बताया गया है।

 

बार-बार बिजली गुल होने से फूटी रमनगरा की राइजिंग लाइन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा , दो की दर्दनाक मौत
best news portal development company in india

Top Headlines

नगर निगम के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, 2200 करोड़ के सबसे बड़े बजट से शहर बनेगा महानगर – महापौर

  मेयर इन कौंसिल की सदस्य श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगम अध्यक्ष रिकुंज विज

Live Cricket