Download Our App

Home » Uncategorized » बाबा श्री महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार पर लगी भीषण आग

बाबा श्री महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार पर लगी भीषण आग

उज्जैन (जयलोक)। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार पर रविवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें और धुआं करीब 1 किलोमीटर दूर से नजर आया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग मंदिर परिसर के कंट्रोल रूम के ऊपर रखी बैटरी से लगी थी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। महाकाल मंदिर समिति के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही जिला कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। महाकाल मंदिर में सोमवार को जिस समय ये घटना हुई उस समय मंदरि में काफी भीड़ थी। सोमवार के चलते मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। गनीमत रही कि आग की इस घटना में किसी के हताहत होने खबर नहीं है। महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार छत पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम लगा हुआ है। इस सिस्टम की बैटरी में किसी कारण से आग लगी थी। हादसे में केवल बैट्रियों को क्षति पहुंची है।

 

बार-बार बिजली गुल होने से फूटी रमनगरा की राइजिंग लाइन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बाबा श्री महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार पर लगी भीषण आग

Top Headlines

Live Cricket