Download Our App

Home » Uncategorized » भारत ने पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम किया तबाह

भारत ने पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम किया तबाह

पाकिस्तान भारत के 15 शहरों पर हमला करने वाला था
नई दिल्ली। पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद आज भारत ने एक और बड़ी कार्रवाही पाकिस्तान के खिलाफ की है। भारत ने आज पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। लाहौर में इस एयर डिफेंस सिस्टम को भारतीय सेना ने तबाह करने की कार्रवाही की है। कल पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने भारत की नागरिकों की बस्ती पर गोलाबारी की थी। इस गोलाबारी में 16 भारतीय मारे गए थे। जिनकी मौत का बदला आज भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करके ले लिया। पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर हमला करने के लिए निशाने पर ले लिया था। इस योजना को भारत ने ध्वस्त कर दिया और पाकिस्तान इस तरह की कार्रवाही करने में नाकाम हो गया।
लाहौर के बाद अब कराची में ड्रोन ब्लास्ट की खबरों ने पाकिस्तान को सुरक्षा के मोर्चे पर झकझोर दिया है. कराची, जिसे पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी और परमाणु हथियारों के भंडारण का प्रमुख स्थल माना जाता है. वहां ड्रोन हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कराची के एक आर्मी बेस पर ड्रोन हमला हुआ, सेना ने इलाके को सील कर लिया है. ब्लास्ट के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल है और सेना ने पूरे क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
अब तक 6 शहरों में ड्रोन अटैक
अब तक पाकिस्तान के छह प्रमुख शहरों कराची, लाहौर, गुंजरावाला, चकवाल, घोटकी और उमरकोट में ड्रोन धमाकों की पुष्टि हुई है. अकेले लाहौर में तीन धमाके दर्ज किए गए हैं, जिनमें से एक नेवी बेस के पास हुआ. पाक मीडिया के मुताबिक, कुल 12 धमाके हो चुके हैं और कई जगह इमरजेंसी जैसे हालात बन गए है।
एयर डिफेंस सिस्टम बेअसर
इन हमलों के दौरान पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह फेल नजर आया. सबसे हैरानी की बात यह रही कि एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान की वायुसेना की खुलेआम तारीफ की थी और कहा था कि वायुसेना पूरी मजबूती से तैयार है. इसके कुछ ही घंटों बाद इन ड्रोन हमलों ने उस दावे की पोल खोल दी।

 

इन स्थानों पर होगी मॉकड्रील , समय स्थान तय

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भारत ने पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम किया तबाह

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!