Download Our App

Home » Uncategorized » बदमाश की गोली से घायल हेड कॉन्स्टेबल ने दम तोड़ा

बदमाश की गोली से घायल हेड कॉन्स्टेबल ने दम तोड़ा

आरोपी ने सतना के थाना परिसर में की थी फायरिंग
अब हत्या का केस चलेगा
सतना। सतना में बदमाश के गोली मारने से घायल हेड कॉन्स्टेबल प्रिंस गर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह 8 बजे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके कॉलर बोन में इन्फेक्शन बढ़ता जा रहा था। प्रिंस को गोली मारने वाला आदर्श शर्मा शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उस पर हत्या का केस चलेगा। 28-29 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 12 बजे सतना के जैतवारा थाना परिसर में नकाब पहने आदर्श शर्मा ने प्रिंस को गोली मारी थी। गोली प्रिंस के कंधे के पास लगी थी। आदर्श मौके से फरार हो गया था। हेड कॉन्स्टेबल प्रिंस गर्ग थाना परिसर में बने बैरक में रहता था। रात को ड्यूटी से लौटकर खाना खाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान कमरे के बाहर से आवाज आई। प्रिंस बाहर आया और देखा कि एक नकाबपोश युवक खड़ा है। प्रिंस के बाहर आते ही युवक ने कट्टे से उस पर फायर कर दिया। प्रिंस को पहले संजय गांधी अस्पताल, रीवा फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 मई को सेहत बिगडऩे पर रात 1:20 बजे पीएम श्री एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली एयर लिफ्ट किया गया था।

 

X के 8 हजार अकाउंट बंद किये

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बदमाश की गोली से घायल हेड कॉन्स्टेबल ने दम तोड़ा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!