Download Our App

Home » अपराध » एक ओर विके बीच ठेकेदार से माँगे जा रहे थे शराब पीने पाँच हजार रूपयेधायक कर रहे थे पूजन, दूसरी ओर भाजपा नेता के साथ हुई मारपीट, सूखे तालाब

एक ओर विके बीच ठेकेदार से माँगे जा रहे थे शराब पीने पाँच हजार रूपयेधायक कर रहे थे पूजन, दूसरी ओर भाजपा नेता के साथ हुई मारपीट, सूखे तालाब 

 

जबलपुर (जयलोक)। कल हनुमान ताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अजीबोगरीब घटना देखने में आई। उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे सपत्नीक हवन पूजन कर रहे थे। भागवत कथा समापन के उपरांत यह पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। एक ओर पूजन का कार्यक्रम चल रहा था वहीं दूसरी ओर सूखे तालाब के अंदर बीच फव्वारे के पास भाजपा के कार्यकर्ता किसान मोर्चा के महामंत्री और ठेकेदार राजकुमार पटेल के साथ जमकर मारपीट हो रही थी। इस माहौल को देखकर भाजपाई खुद आश्चर्यचकित रहे।
हनुमानताल थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय राजकुमार पटेल ने  बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है और कल दोपहर 3 बजे हनुमान ताल तालाब के बीच में काम कर रहा था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद धर्मेंद्र उर्फ  भूरा सोनकर, नितिन सोनकर, अक्षय उर्फ  राहुल सोनकर एवं लीला सोनकर से उसने साफ  सफाई की बात को लेकर कुछ कहा। इसके बाद चारों युवक भाजपा नेता और ठेकेदार पर भडक़ गए कि वह उन्हें लेबर समझ कर निर्देश दे रहा है इसी बात पर पहले बहस बाजी प्रारंभ हुई उसके बाद चारों ने जमकर भाजपा नेता की पिटाई कर दी।
यह बात कल शाम से ही भाजपा में अंदरुनी रूप से काफी चर्चा का कारण बनी हुई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार राजकुमार पटेल हमेशा यह दावा करता है कि उसे उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र की पूरी साफ  सफाई की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधि द्वारा दी गई है। सूत्रों के अनुसार राजकुमार पटेल का हमेशा यह दावा रहता है कि वह जनप्रतिनिधि के खास हैं और इसलिए यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।
घटना के समय इत्तेफाकन यह हुआ कि हनुमान ताल तालाब के एक ओर हवन पूजन में विधायक और नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर तथा अन्य भाजपा के नेता उपस्थित थे। दूसरी ओर भाजपा नेता राजकुमार पटेल के साथ मारपीट की घटना हो रही थी।
थाने में रिपोर्ट दर्ज
राजकुमार पटैल उम्र 54 वर्ष निवासी स्टार सिटी फेस 4 कटंगी रोड ने रिपोर्ट दर्ज कर यह बताया है कि वह ठेकेदारी का काम करता है कल दोपहर लगभग 3 बजे सूखे हुये हनुमानताल तालाब के बीच मे काम करा रहा था तभी वहीं पर बने फुहारे के नीचे धर्मेन्द्र सोनकर, नितिन सोनकर, अक्षय सोनकर उर्फ  राहुल, लीला सोनकर बैठे थे,चारों लडक़े उसके पास आये उनमें से धर्मेन्द्र उर्फ  भूरा उससे पार्टी करने के लिये 5 हजार रूपये मांगने लगा, उसने मना किया तो चारों उसके साथ गाली गलौज करने लगे, गालियां देने से मना करने पर हाथ मुक्कों से मारपीट कर चेहरे, सीना और कमर में चोट पहॅँुचा दी। अक्षय उर्फ  राहुल ने उसका वीवो कम्पनी का मोबाइल पत्थर में पटक कर तोड़ दिया। जिससे लगभग 25 हजार रूपये का नुकसान हुआ आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो चारों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। उसने बाद मे देखा उसके फुल पेंट की जेब में रखे 14 हजार रूपये तथा व्यापार संबंधी लेखा जोखा के कुछ कागजात नहीं थे। रिपोर्ट पर धारा 296, 119(1), 115(2), 351(2), 324(4), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मारपीट की घटना राजनीतिक व्यक्ति से जुड़े होने के कारण दिनभर राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा बनी रही।

जैसलमेर में दागी तीन मिसाइलें की गई नष्ट, वैष्णो देवी में भी हुआ ब्लैकआउट

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » एक ओर विके बीच ठेकेदार से माँगे जा रहे थे शराब पीने पाँच हजार रूपयेधायक कर रहे थे पूजन, दूसरी ओर भाजपा नेता के साथ हुई मारपीट, सूखे तालाब