Download Our App

Home » Uncategorized » नगर निगम के खजाने में आएगी पहली बार रेलवे से सेवा प्रभार की बड़ी रकम, निगमायुक्त प्रीति यादव की मेहनत रंग लाई, रेलवे की रहवासी एवं व्यवसायिक सम्पत्तियों की डिमांड जारी

नगर निगम के खजाने में आएगी पहली बार रेलवे से सेवा प्रभार की बड़ी रकम, निगमायुक्त प्रीति यादव की मेहनत रंग लाई, रेलवे की रहवासी एवं व्यवसायिक सम्पत्तियों की डिमांड जारी

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम जबलपुर के खजाने में पहली बार केन्द्र सरकार के सबसे बड़े संस्थान भारतीय रेलवे से सेवा प्रभार के रूप में लिए जाने वाले कर की बड़ी रकम आएगी। नगर निगम के खजाने को बढ़ाने के लिए रेलवे से सेवा प्रभार कर लेने के लिए नगर निगम की आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने खुद रणनीति बनाई और अब उनकी मेहनत मुकाम पर पहुँच रही है।
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि रेलवे प्रशासन से लगातार पत्राचार कर भूमि, भवन संबंधी जानकारी माँगी जा रही थी, इसके लिए अपर आयुक्त श्रीमति अंजू सिंह एवं उनकी टीम को जवाबदारी सौंपी गई थी। नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष रेलवे की रहवासी एवं व्यवसायिक संपत्तियों का नगर निगम के संभागीय कार्यालयों के माध्यम से डिमांड जारी करके संपत्तिकर के 33.33 प्रतिशत सेवा प्रभार की डिमांड वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जारी की गयी है एवं रेलवे सेक्शन इंजीनियर से भूमि संबंधी दस्तवेजों की माँग की जा रही है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि रेलवे की भूमि, भवन का निर्माण वर्ष, उपयोग एवं परिक्षेत्र के अनुसार गणना की जायेगी। अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह ने बताया कि संभाग 1, 2, 3, 4, 11, एवं 13 के संभागीय अधिकारियों और राजस्व निरीक्षकों के द्वारा लगतार सर्वे भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन के द्वारा अपनी व्यवसायिक और रहवासी सम्पत्तियों का सेवा प्रभार पहली बार निगम कोष में जमा किया जायेगा।

 

जैसलमेर में दागी तीन मिसाइलें की गई नष्ट, वैष्णो देवी में भी हुआ ब्लैकआउट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नगर निगम के खजाने में आएगी पहली बार रेलवे से सेवा प्रभार की बड़ी रकम, निगमायुक्त प्रीति यादव की मेहनत रंग लाई, रेलवे की रहवासी एवं व्यवसायिक सम्पत्तियों की डिमांड जारी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!