Download Our App

Home » Uncategorized » बाबा बागेश्वर का हुआ आगमन मुख्यमंत्री से करेंगे सौजन्य भेंट, कल होगा गुरुदर्शन और जन संवाद

बाबा बागेश्वर का हुआ आगमन मुख्यमंत्री से करेंगे सौजन्य भेंट, कल होगा गुरुदर्शन और जन संवाद

जबलपुर (जयलोक)। विश्व प्रसिध्द धर्म गुरु पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बाबा बागेश्वर धाम का आज दोपहर बाद जबलपुर आगमन हुआ। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी आज जबलपुर आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री यहां बाबा बागेश्वर से शाम 5 बजे सौजन्य भेंट करेंगे।  पं. धीरेन्द्र शास्त्री पाटन बायपास रोड स्थित ग्लोबल गु्रप के चेयरमेन सौरभ बड़ेरिया के निवास पर ठहरे हैं। दो दिवसीय प्रवास पर आए पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहले दिन विशिष्ठ जनों से मुलाकात करेंगे और दूसरे दिन 14 मई को सुबह बड़ेरिया मेट्रो प्राईम की यूनिट अपोलो हॉस्पिटल में पूजन अर्चन कर अस्पताल का विधिवत शुभारंभ करेंगे। वहीं अपोलो प्रांगण में शाम 6 बजे से गुरु दर्शन और प्रवचन कार्यक्रम होगा।

 

रिश्वतखोर अधिकारियों के बढ़ रहे हैं हौंसले

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बाबा बागेश्वर का हुआ आगमन मुख्यमंत्री से करेंगे सौजन्य भेंट, कल होगा गुरुदर्शन और जन संवाद

Top Headlines

Live Cricket