Download Our App

Home » अपराध » जघन्य हत्या कांड,पाँच टुकड़े में मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी मामले की जाँच में जुटी पुलिस

जघन्य हत्या कांड,पाँच टुकड़े में मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी मामले की जाँच में जुटी पुलिस

जबलपुर (जयलोक)। शहर में इन दिनों हत्याकाण्डों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में हुए एक बार फिर सनसनीखेज हत्या कांड से मामला सामने आया है। शहर के बीचोबीच गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित नंदन विहार कालोनी के एक नाले में एक अज्ञात युवक की लाश के पांच टुकड़े मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पांच टुकड़े में मिली लाश करीब तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही हैं, और अभी तक सिर तक लापता है। मोके पर पहुंची पुलिस ने टुकड़ों को एकत्रित कर पीएम जांच के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची गोहलपुर पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव के टुकड़े बरामद किए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। जहा डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस को शक है कि हत्या किसी रंजिश या गहरे निजी विवाद का कारण हो सकती है। शव को जिस तरह से टुकड़ों में काटा गया है, वह किसी पेशेवर अपराधी की ओर इशारा करता है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम कृष्णा कालोनी में तालाब के किनारे से अजीब सी बदबू आ रही थी। कुछ लोगों ने छत पर चढक़र देखा तो एक युवक की कटी हुई लाश नजर आई। घटना की जानकारी तुरंत ही गोहलपुर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लाश कई हिस्सों में बंटी है और उसके हाथ-पैर काटकर फेंका गया है। पुलिस ने शव के हिस्सों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात युवक की शिनाख्त और आरोपियों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और युवक की पहचान के लिए गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान कर रही है।
शहर में इस जघन्य घटना को लेकर दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

 

सेना के साहस को सलाम करने आदमपुर एयरबेस पहुँचे मोदी

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जघन्य हत्या कांड,पाँच टुकड़े में मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी मामले की जाँच में जुटी पुलिस
best news portal development company in india

Top Headlines

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी का गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद, नफरत का इक नगमा है, शायद न सुनें दुनिया वाले  फिर भी देखें आवाज मेरी दूर कहां तक जाती है, गौ माता की रक्षा का अभियान

संच्चिदानंद शेकटकर, प्रधान संपादक जबलपुर (जय लोक)। ज्योतिष पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती देश के सबसे बड़े

Live Cricket