Download Our App

Home » Uncategorized » काम्बिंग गश्त में पकड़े गए 375 वारंटी

काम्बिंग गश्त में पकड़े गए 375 वारंटी

जबलपुर (जयलोक)। शहर में कई दिनों से फरार चल रहे बदमाशों को पकडऩे के लिए देर रात एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर काम्बिंग गस्त आयोजित की गई। काम्बिंग गस्त में कई दिनों से फरार बदमाशों को पकडऩे के लिए रात के 2.30 बजे तक पुलिसकर्मियों ने मेहनत की और 375 वारेटियों को पकडक़र सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है। वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किए जाने पर शनिवार की रात्रि 10 बजे से आज रात्रि 2-30 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सोनाली दुबे तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/उप पुलिस अधीक्षक/एस.डी.ओ.पी. के मार्ग निर्देशन एवं उपस्थिती में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ  के कॉम्बिग गस्त की गयी। कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग 592 अधिकारी एवं कर्मचारियों की 81 टीमें बनाई गई। एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।
टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 123 गैर म्यादी वारिटयों एवं 158 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 94 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

रोहिंग्याओं वाली अर्जी पर भडक़े सुप्रीम कोर्ट ने कहा, देश के हालत समझें काल्पनिक मामलों से बचें

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » काम्बिंग गश्त में पकड़े गए 375 वारंटी

Top Headlines

Live Cricket