Download Our App

Home » Uncategorized » एमपीपीएससी में अर्पित शुक्ला ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

एमपीपीएससी में अर्पित शुक्ला ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

जबलपुर (जयलोक)। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्राचार्य प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी डिप्टी डायरेक्टर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों की नियुक्ति के परिणाम घोषित किए हैं। इस परीक्षा में शहर के डॉक्टर अर्पित शुक्ला ने सामान्य श्रेणी में मप्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्पित शुक्ला आशीष शुक्ला के छोटे भाई और अखिलेश शुक्ला के पुत्र हैं। एमपीएससी मध्य प्रदेश में लगभग 25 सालों बाद प्राचार्य प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी डिप्टी डायरेक्टर असिस्टेंट डायरेक्टर आईटीआई के लिए पदों की नियुक्ति का विज्ञापन 2023 में दिया गया था। जिसको लेकर करीब 25 से 30 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा का फॉर्म भरा था। उसमें से रिटिन परीक्षा में करीब 850 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए कॉल किया गया, इन अभ्यर्थियों में से तकरीबन 190-200 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। जिनमें डॉक्टर अर्पित शुक्ला का भी चयन हुआ।

 

चिकन पार्टी बढ़ाएगी विजय शाह की परेशानी, जनजातीय कार्य मंत्री की मुश्किलें और बढ़ी, कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » एमपीपीएससी में अर्पित शुक्ला ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!