Download Our App

Home » Uncategorized » भाई को बचाने आई बहन को भी पति ने मारी गोली

भाई को बचाने आई बहन को भी पति ने मारी गोली

ग्वालियर। ग्वालियर के भितरवार में एक शख्स ने अपनी पत्नी और साले को गोली मार दी। साले की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर है। घटना ग्राम सहारन में गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। दलजीत कुछ दिनों से पति से विवाद के कारण अपने मायके भितरवार में रह रही थी। गुरुवार को वह भाई ओंकार के साथ ससुराल गई थी। यहां पति विक्रमजीत उर्फ विक्की संधू से दलजीत का विवाद होने लगा। इसी दौरान विक्की ने ओंकार पर फायर कर दिया, दलजीत बचाने आई तो गोली उसके चेहरे को छूते हुए ओंकार के सीने में लगी। विवाद के दौरान आरोपी की मां और दादा-दादी मौके पर थे। आरोपी विक्रमजीत किसान परिवार से ताल्लुक रखता है और शराब पीने का आदी है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
चार साल पहले हुई थी शादी- दलजीत के पिता मंजीत सिंह ने बताया, बेटी ने 4 साल पहले विक्रमजीत उर्फ विक्की संधू से लव मैरिज की थी। दोनों की कोई संतान नहीं है। विवाद होने पर बेटी मायके में ही रह रही थी। बेटा ओंकार गुरुवार को उसे छोडऩे ससुराल गया था। यहां दामाद से विवाद हो गया और उसने बेटे की हत्या कर दी। बेटी ने रोका तो उसे भी गोली मार दी। बेटी वहीं खून से लथपथ तड़पती रही। सूचना मिलते ही एसडीओपी जितेंद्र नगाइच और थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह राठौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो चुका था।

 

जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता का गहराता संकट, आज अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विशेष

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भाई को बचाने आई बहन को भी पति ने मारी गोली

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!