Download Our App

Home » Uncategorized » ट्रक चालक का कोहराम

ट्रक चालक का कोहराम

कार से टकराया ट्रक, एक की मौत दूसरा गंभीर, बरेला के पास हुआ हादसा

जबलपुर (जयलोक)। बरेला थाना अंतर्गत धनपुरी गांव में आज सुबह एक तेज रफ्तार से दौड़ रहे ट्रक ने एक युवक की जिंदगी छीन ली तो वहीं दूसरे को गंभीर हालत में पहुँचा दिया। यहां तेज रफ्तार से दौड़ रहा ट्रक एक कार से जा टकराया। जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया। वहीं राहगीरों ने जब यह हादसा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया जिसमें से मृत युवक को पीएम के लिए मेडिकल भिजवाया गया तो वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
हादसा उस वक्त हुआ जब कार सवार दोनों युवक किसी काम से जा रहे थे। कार घर से कुछ दूरी पर धनपुरी के पास पहुँची ही थी कि सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 36 जी 0619 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार घिसटते हुए सडक़ किनारे आ गई। जिससे कार में सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें पहुँची।  पुलिस ने जब कार का जायजा लिया तो उसमें कार चला रहे आनंद विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी ललित विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने की बात आ रही सामने
वहीं इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक चालक जिस तरह से वाहन लहराते हुए चल रहा था उससे समझ आ रहा है कि ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया था। जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालंाकि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। पुलिस ट्रक के नम्बर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है। जिसके बाद ट्रक चालक का पता चलेगा। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

पीएम मोदी ने 103 रेलवे स्टेशनों व 26 हजार करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया, 34,000 किलोमीटर से अधिक नई रेलवे पटरियाँ बिछाना शामिल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ट्रक चालक का कोहराम

Top Headlines

Live Cricket