Download Our App

Home » अपराध » जुए के विवाद पर आँख में चाकू मारकर दोस्त की ली जान

जुए के विवाद पर आँख में  चाकू मारकर दोस्त की ली जान

जबलपुर (जयलोक)। सिविल लाइन थाना अंतर्गत जुए के विवाद में दोस्त ने ही अपने दोस्त की चाकू मारकर जान ले ली। मृतक की पहचान सोनू कोल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी अभिषेक कोल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को जाँच में पता चला है कि सोनू और अभिषेक के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है। सोनू से अभिषेक ने हाल ही में जुए में पैसे हारे थे। जिससे अभिषेक नाराज रहने लगा था। इस नाराजगी का बदला लेने के लिए अभिषेक ने कल रात सोनू की आँख और अन्य हिस्सों में चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल सोनू को मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक खून बहने के कारण कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अभिषेक को भी चोटें आईं हैं जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुप्रसिद्ध संगीत साधक रुद्रदत्त दुबे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जुए के विवाद पर आँख में चाकू मारकर दोस्त की ली जान