Download Our App

Home » Uncategorized » अवैध शराब से भरी गाड़ी रोक रहे थे चाचा भतीजा, माफिया ने गोली मारकर ले ली जान

अवैध शराब से भरी गाड़ी रोक रहे थे चाचा भतीजा, माफिया ने गोली मारकर ले ली जान

मुरैना। अवैध शराब खपाने जा रहे शराब माफिय़ाओं ने चाचा भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह यह वारदात सिहोनिया थाना क्षेत्र में भाटापुरा नहर पुलिया के पास हुई है। महेंद्र भदौरिया और उसका भतीजा सौरभ भदौरिया आबकारी शराब ठेकेदार की दुकानों का काम संभालते हैं। दोनों को सूचना मिली कि दिमनी से गोपी-पंचोली गांव की तरफ़ अवैध शराब की गाड़ी जा रही है। चाचा भतीजे ने अवैध शराब की गाड़ी को रोकने के लिए अपनी बोलेरो गाड़ी सडक़ पर लगा दी। इसी बीच अवैध शराब लेकर जा रहे हैं माफिय़ाओं ने सीधे फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से सौरभ और महेंद्र भदौरिया की मौक़े पर ही मौत हो गई। दोनों के शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाए गए हैं। घटना के बाद से दिमनी सिहोनिया से लेकर जिला अस्पताल परिसर में भी तनाव का माहौल है।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अवैध शराब से भरी गाड़ी रोक रहे थे चाचा भतीजा, माफिया ने गोली मारकर ले ली जान

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!