Download Our App

Home » Uncategorized » 14 करोड़ से नगर निगम संवारेगा शहर के पाँच तालाब, हनुमानताल, रानीताल, सूपाताल, गंगासागर और आधारताल के दिन फिरेंगे

14 करोड़ से नगर निगम संवारेगा शहर के पाँच तालाब, हनुमानताल, रानीताल, सूपाताल, गंगासागर और आधारताल के दिन फिरेंगे

जबलपुर (जयलोक)।  जल संरचनाओं को संरक्षण करने के केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के प्रयासों और निदेर्शों के अनुरूप जबलपुर नगर निगम ने वर्तमान में कार्य प्रारंभ कर भविष्य में शहर के पाँच तालाबों को लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से संवारने का निर्णय लिया है। इनमें से कुछ तालाबों का कार्य शुरू भी हो गया है और कुछ तालाबों की डीपीआर तैयार कर ली गई है। कुछ टेंडर प्रक्रिया में है।

यह तालाब हैं शामिल

नगर निगम ने इस योजना में हनुमानताल तालाब, रानीताल तालाब, सूपाताल तालाब, गंगासागर तालाब और अधारताल तालाब को शामिल किया है। इनमें से हनुमानताल तालाब और अधारताल तालाब में कार्य शुरू हो चुका है। अन्य तालाबों की सौंदर्यीकरण जीर्णोंद्धार को लेकर डीपीआर और टेंडर प्रक्रिया जल्द ही तैयार हो जाएगी और कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

महापौर अधिकारियों के साथ कर चुके हैं निरीक्षण

इन सभी तालाबों को विकसित करने के लिए तैयार हो रही योजना के पूर्व महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव अन्य अधिकारियों के साथ इन स्थलों का निरीक्षण कर चुके हैं। इनके विकास और जीर्णोंद्धार से संबंधित हर छोटी बड़ी बातों को संज्ञान में लेकर योजना तैयार की जा रही है।

विभिन्न मदों की राशि का होगा उपयोग

इन तालाबों को विकसित करने के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न मदों से राशि खर्च की जाएगी जिसमें वित्त, एक्यूआई, अमृत योजना, निगम मद से राशि का उपयोग किया जाएगा। कुछ कार्यों में प्रगति टेंडर और वर्क आर्डर की स्थिति पर है। इन कार्यों के पूरा हो जाने के बाद जबलपुर की यह महत्वपूर्ण जल संरचनाएं सुरक्षित भी होंगी और इनके माध्यम से विकास की एक नई तस्वीर भी परिलक्षित होगी।

6.50 करोड़ की लागत से होगा गंगासागर तालाब का जीर्णोंद्धार

महापौर जगत बहादुर सिंह ने जबलपुर की पहचान ताल-तालाबों को संरक्षित करने की अपनी मंशा पर कार्य आगे बढ़ते हुए आयुक्त नगर निगम प्रीति यादव के साथ मिलकर पांच तालाबों के जीणोद्धार की महत्वपूर्ण योजना बनाई है। इसके तहत जबलपुर के एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक तालाबों में शामिल गंगासागर तालाब की संरचना भी काफी बड़ी है। इसे पूर्ण रूप से संरक्षित करने के लिए इसके सौंदर्यीकरण के साथ साथ इसकी सुरक्षा से संबंधित सभी कार्य किये जाना है जिसके लिए 6.50 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान रखा गया है। यहां पर एसटीपी लगने के साथ ही नाले का सुधार कार्य, सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे।
दो-दो करोड़ से अधारताल और हनुमान ताल तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ अन्य विकास कार्य किये जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य तालाबों के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। आधारताल तालाब कार्य पूरे हो जाने के बाद बहुत ही भव्य स्वरूप में नजर आएगा यहां पर पाथवे पौधारोपण लाइटिंग स्टोन पीचिंग सभी प्रकार के कार्य किया जा रहे हैं।

पुन: आमंत्रित किए गए टेंडर

इन कार्यों में से कुछ कार्यों के लिए सिंगल ठेकेदार द्वारा टेंडर डाले जाने के बाद नियमों का पालन करते हुए पुन: टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। शेष बचे अन्य तालाबों के कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएंगे।

इनका कहना है

जबलपुर की इन ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के साथ ही साथ विकसित करने का कार्य किया जा रहा है जल्द ही जबलपुर को अच्छे विकसित तालाबों की सौगात मिलेगी।
जगत बहादुर सिंह अन्नू, महापौर

 

फकीरचंद उस्ताद : उदात्तता की अमीरी से मंडित व्यक्तित्व

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 14 करोड़ से नगर निगम संवारेगा शहर के पाँच तालाब, हनुमानताल, रानीताल, सूपाताल, गंगासागर और आधारताल के दिन फिरेंगे

Top Headlines

Live Cricket