Download Our App

Home » राजनीति » कांग्रेसी कल्चर : बड़े नेताओं के आगमन के पूर्व ही फ्लेक्सों की फाड़मफाड़ शुरू

कांग्रेसी कल्चर : बड़े नेताओं के आगमन के पूर्व ही फ्लेक्सों की फाड़मफाड़ शुरू

फ्लेक्स लगाने वाले असमंजस में, हो रहे नाराजगी का शिकार

जबलपुर (जयलोक)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कल ही है बयान दिया था कि जब तक कांग्रेसी आपसी फूट को गुटबाजी को भुलाकर एक जुटता के साथ नहीं लड़ेंगे नहीं चलेंगे तब तक वह लोग पार्टी को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के इन कथनों को बखूबी निभाते हुए जबलपुर के कांग्रेसियों ने अपने बीच में चले आ रहे कांग्रेस के कल्चर को बीती दो रातों में प्रदर्शित कर दिया।
दो दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं द्वारा अपने वरिष्ठ नेताओं के स्वागत सत्कार के उद्देश्य से लगाए गए फ्लेक्सों को फाडऩे और तोडऩे का कार्य किया गया है। रसल चौक, मॉडल रोड, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा रोड, बस स्टैंड के आसपास के इलाकों में कांग्रेस के बड़े नेताओं से लेकर पूर्व मंत्री तक के फ्लेक्सों में लगे फोटो को जानबूझकर फाड़ा गया है। कुछ स्थानों पर फ्लेक्सों को तोड़ दिया गया है इनके फ्रेम को भी नुकसान पहुंचाया गया है ताकि फ्लेक्स झूलकर लटक जाएं। यह किसने किया इस बारे में हर किसी के अपने-अपने तर्क हैं। लेकिन यह अच्छी परिपाटी नहीं मानी जा रही है। और यह कहा जा रहा है कि राजनीतिक लोगों को इस प्रकार की ओछी हरकतें नहीं करना चाहिए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन डिफेंस पीएसयू को दिया मिनीरत्न का दर्जा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » कांग्रेसी कल्चर : बड़े नेताओं के आगमन के पूर्व ही फ्लेक्सों की फाड़मफाड़ शुरू

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!