Download Our App

Home » अपराध » शराबी कार चालक का कोहराम

शराबी कार चालक का कोहराम

पुलिसकर्मी सहित तीन को किया घायल

जबलपुर (जयलोक)। शनिवार की रात को शराब के नशे में धुत कार सवार रईशजादों ने जमकर कोहराम मचाया, कार चालक ने पहले तो एक कार को टक्कर मारी, फिर गश्त कर रहे एक पुलिसकर्मी को घायल किया और आगे जाकर दो छात्रों को टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपी वारदात के बाद तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहे थे। आरोपी भागने की फिराक में थे जो एक के बाद एक लोगों को टक्कर मारते गए। हालांकि पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला गोराबाजार थाना क्षेत्र का है, यहां गौर से एक कार सवार युवक कार को टक्कर मारकर गोराबाजार की ओर भागा। कार चालक की रफ्तार उस वक्त रूकी जब कार अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई। वर्ना और भी लोग इस कार की चपेट में आ सकते थे। कार के पलटते ही लोगों ने उन्हें घेर लिया इसी बीच पुलिस पहुँच गई और कार चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 5504 का चालक बिलहरी निवासी विनोद बर्मन है। जो काफी शराब पीए हुए था।

दो छात्र बुरी तरह घायल
आरोपी कार चालक का शिकार हुए छात्र निशंात सिंह नेगी और सौरभ को काफी चोटें लगी हैं। दोनों रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच बिलहरी गोपालपुर के पास से एक तेज रफ्तार आती हुई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों छात्र वहा में काफी दूर तक उछलकर दूर जा गिरे। दोनों के सिर पर चोटें आई हैं। दोनों छात्र दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। जिन्हें आज दिल्ली वापस लौटना था।

समाज सेवा कार्यों के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने समीक्षा को किया सम्मानित

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » शराबी कार चालक का कोहराम