Download Our App

Home » राजनीति » महापौर का नवाचार-चर्चित हुई पोहा पार्टी, विधायकों, अधिकारियों, पार्षदों एवं पत्रकारों ने उठाया लुफ्त

महापौर का नवाचार-चर्चित हुई पोहा पार्टी, विधायकों, अधिकारियों, पार्षदों एवं पत्रकारों ने उठाया लुफ्त

जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर संस्कारधानी में आज एक नया नवाचार महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के द्वारा किया गया। जानकारों के अनुसार जबलपुर के इतिहास में महापौर ने अपने शासकीय बंगले में पहली बार विश्व पोहा दिवस पर शानदार पोहे पार्टी का परंपरागत तरीके का निर्वहन करते हुए आयोजन किया। परंपरागत रूप से पोहे जलेबी को पत्ते के दोनों में परसा गया। महापौर का यह नवाचार संस्कारधानी के हर वर्ग में आज सकारात्मक रूप से चर्चित विषय रहा। मध्य प्रदेश के सिर्फ इंदौर में बड़े राजनेताओं के द्वारा बड़े स्तर पर विश्व पोहा दिवस पर इसी प्रकार की पोहा पार्टी का आयोजन किया जाता रहा है। पोहा जलेबी जबलपुर के लोगों के लिए सुबह का पहला नाश्ता भी है और देर रात तक के हल्के भोजन के रूप में भी  इसका सेवन किया जाता है।
महापौर श्री अन्नू ने आज पोहा पार्टी के माध्यम से यह संदेश भी दिया है कि पोहे का अपना अलग ही मजा है और जबलपुर के नाश्ते और भोजन के स्वाद का कोई तोड़ नहीं है। जबलपुर में निर्मित होने वाला पोहा अपनी अलग पहचान रखता है। परंपरागत रूप से इसे अलग तरीके से तैयार किया जाता है। इंदौर के पोहे का स्वाद और उसमें डाले जाने वाले मसाले अलग हंै। यह बात जरूर है कि पोहा प्रदेश के बहुत बड़े हिस्से में रोजाना करोड़ों लोगों के द्वारा सेवन किया जाता है।पोहे की शुरुआत महाराष्ट्र से होने की बात कही जाती है। फिर वहां से यह मालवा होता हुआ इंदौर में पहँुच गया। इंदौर से प्रसिद्धि पाकर यह पोहा मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बहुत तेजी के साथ पहुंचा और लोगों के मुंह का स्वाद बन गया।
अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा है पोहा
अकेले संस्कारधानी का ही आकलन किया जाए तो सुबह होने वाले पोहा जलेबी का व्यापार लाखों रुपए में प्रतिदिन होता है। 10 रूपये से लेकर 30 रूपये तक की कीमत में पोहा जबलपुर के अलग अलग हिस्सों में बिकता है।
बड़े होटलों के मेन्यू में भी है शामिल
पोहे की लोकप्रियता और उसके प्रति लोगों का आकर्षण इस बात से ही प्रतीत होता है कि जबलपुर शहर के साथ साथ मध्य प्रदेश के बड़े फाइव स्टार 3 स्टार होटल में भी सुबह नाश्ते के रूप में पोहा परोसा जाता है। इसके अलावा अन्य प्रदेशों के कई बड़े होटलों में भी जहां मध्य प्रदेश वाले ग्राहक अधिक होते हैं वहां पर भी होटल के मेन्यू में पोहे को शामिल रखा जाता है। गांव की गलियों से लेकर फाइव स्टार होटल तक पोहा सुबह नाश्ते के रूप में लोकप्रियता स्थापित कर चुका है।
आज महापौर शासकीय आवाज पर आयोजित हुई पोहा पार्टी में शहर के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित नजर आए। महापौर श्री अन्नू का यह एक नवाचार था जिसके माध्यम से भी पोहा दिवस पर एक सकारात्मक संदेश वे सभी को देना चाहते थे। उनका यह नवाचार सफल भी रहा है। आज महापौर की पोहा पार्टी में नगर के विधायक अजय बिश्नोई, अशोक रोहाणी, इंदु तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय तथा कई पार्षद एवं नगर के गणमान्य पत्रकार गण बड़ी संख्या में महापौर के आमंत्रण पर इस पोहा पार्टी में शामिल हुए।

 

भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में 3 दिग्गज शामिल, इसी माह हो जाएगा फैसला?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » महापौर का नवाचार-चर्चित हुई पोहा पार्टी, विधायकों, अधिकारियों, पार्षदों एवं पत्रकारों ने उठाया लुफ्त

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!