
जबलपुर (जय लोक)।कुर्बानी का पर्व ईद-उल-जुहा बकरीद के मौके पर आज शहर के ईदगाहों में मुसलमानों को नमाज अदा कराई गई। रानीताल के ईदगाह में ईद-उल-जुहा के मौके पर मुफ्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश हजऱत, मौलाना,डाक्टर, मुशाहिद रज़ा कादरी बुरहानी मुस्लिम समुदाय को ईद की नमाज अदा कराई। नमाज़ के बाद मौलाना साहब ने मुस्लिमों को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन देश के मौजूदा हालातों को लेकर ईद के मौके पर देश की खुशहाली और अमन के साथ आपसी भाईचारे के लिए दुआ भी मांगी। मौलाना ने कहा कि शहर में अमन चैन कायम रहना चाहिए शहर के अमन चैन को लेकर मौलाना साहब ने प्रशासन की भूमिका की भी तारीफ की और प्रशासन तथा पुलिस विभाग को धन्यवाद भी दिया कि ईद के पहले ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

गोहलपुर वक्फ मोमिन ईदगाह
यहां सुबह 8 बजे पेश इमाम हाफिज मोहम्मद ताहिर साहब ईद-उल-जुहा की नमाज अदा कराई।

ईदगाह सदर
सदर बाजार स्थित ईदगाह में नमाज़ सुबह 9 बजे अदा की गयी। हजरत मौलाना जियाउर रजा चांद कादरी नमाज़ अदा कराई गई।

ईदगाह गढ़ा
गढ़ा ईदगाह में ईद-उल-जुहा की नमाज़ सुबह 10 बजे हाफिज कारी मौलाना अमीर अशरफ अदा कराई।
मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ नागरिक हाजी कदीर सोनी, हाजी मक़बूल अहमद रज़वी, हाजी शेख जमील नियाज़ी, मतीन अंसारी, बाबा रिज़वान, हाजी मुईन खान, अमीन कुरेशी, जमा खान, , मुबारक अली कादरी, सैय्यद कादिर अली कादरी, अकबर खान सरवर, याकूब अंसारी, हाजी हामिद मंसूरी, हाजी तौसीफ रज़ा, शमीम अंसारी गुडडू, अशरफ मंसूरी, जवाहर कादरी, आदि ने सभी नगरवासियों को ईद की मुबारकबाद दी।
भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में 3 दिग्गज शामिल, इसी माह हो जाएगा फैसला?
Author: Jai Lok







