Download Our App

Home » Uncategorized » अब क्या बीजेपी कांग्रेस से आये महापौर अन्नू को लड़वायेगी सांसद का चुनाव

अब क्या बीजेपी कांग्रेस से आये महापौर अन्नू को लड़वायेगी सांसद का चुनाव

मुख्यमंत्री यादव, प्रदेश अध्यक्ष शर्मा, मंत्री राकेश सिंह के समक्ष अन्नू ने ली भाजपा की सदस्यता

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी थे मौजूद
जबलपुर जय लोक अपडेट। कांग्रेस के जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने तीन-चार दिनों से लगातार चल रहे कयासों को पूर्ण विराम देते हुए आखिरकार आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ही ली है। विधानसभा चुनाव के पहले से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाई जा रहे थे। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में महापौर जगत बहादुर सिंह अनु ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। अन्नू से जुड़े सूत्रों का दावा है कि उन्हें भाजपा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतरेगी। यह निर्णय भाजपा के हाई कमान को लेना है और आने वाले भविष्य में इस दावे की सच्चाई भी स्पष्ट हो जाएगी।  इसके साथ ही पूरी भारतीय जनता पार्टी से लेकर कांग्रेस तक में इसी बात की चर्चा है कि अब भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में महापौर जगत बहादुर सिंह को सांसद का चुनाव लड़वायेगी । इस प्रश्न पर अभी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने किसी प्रकार का ना तो कोई बयान दिया है और ना ही कोई इशारा किया है। यह बात भी तय है कि बिना किसी समझौते और बड़े निर्णय के इतने बड़े राजनीतिक फेर बदल के कदम नहीं उठाए जाते हैं। महापौर जगत बहादुर सिंह के भाजपा में शामिल हो जाने से नगर निगम के राजनीतिक समीकरण भी बिल्कुल बदल जाएंगे।.
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अब क्या बीजेपी कांग्रेस से आये महापौर अन्नू को लड़वायेगी सांसद का चुनाव