Download Our App

Home » Uncategorized » भाजपा विधायक की बेटी ने दिखाई गुंडई! तीन युवतियों के साथ घर में घूसकर महिला को पीटा

भाजपा विधायक की बेटी ने दिखाई गुंडई! तीन युवतियों के साथ घर में घूसकर महिला को पीटा

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर की बेटी प्रियंका भाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रियंका भाटी सहित अन्य तीन महिलाओं पर एक महिला और उनकी बेटियों को घर में घूसकर मारने का आरोप है। विधायक की बेटी के मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका भाटी और तीन महिलाएं एक महिला को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान महिलाएं गाली-गलौज भी करते नजर आए। इस घटना में महिलाओं को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि प्रियंका भाटी की कार का पीडि़त महिलाओं की कार से टक्कर हो गई थी, जिसके बाद विवाद हुआ था।

जानकारी के अनुसार अतुल कुमार गुप्ता की पत्नी और बेटी मार्केट से लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में दो महिलाओं ने उनकी गाड़ी को रोका और कार में टक्कर मारने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। गुप्ता की पत्नी और बेटी के घर पहुंचने के कुछ समय बाद, प्रियंका भाटी और दो अन्य महिलाएं उनके फ्लैट में घुस गईं। आरोप है कि इन महिलाओं ने मां-बेटी के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। इस हमले में दोनों घायल हो गईं।

 

कौन करेगा फ्लाईओवर का लोकार्पण, परेशान हो रही जनता , गुरुवार को काँग्रेस करेगी यह कार्य

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भाजपा विधायक की बेटी ने दिखाई गुंडई! तीन युवतियों के साथ घर में घूसकर महिला को पीटा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!