Download Our App

Home » Uncategorized » पाकिस्तान में कल वोटिंग, आज 2 धमाके 27 की मौत

पाकिस्तान में कल वोटिंग, आज 2 धमाके 27 की मौत

दोनों ब्लास्ट बलूचिस्तान में

 

बलोचिस्तान 
पाकिस्तान चुनाव से एक दिन पहले बलूचिस्तान में दो ब्लास्ट हुए। पहला धमाका पिशिन शहर में हुआ। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यह धमाका निर्दलीय उम्मीदवार असफंद यार खान काकड़ के ऑफिस के बाहर ब्लास्ट हुआ। धमाके के दौरान काकड़ दफ्तर में मौजूद नहीं थे। वहीं, दूसरा धमाका बलूचिस्तान के ही किला सैफुल्लाह में पार्टी के कैंडिडेट मौलाना अब्दुल वासे के ऑफिस के बाहर हुआ। वो सुरक्षित हैं। हालांकि इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 घायल हुए हैं। दोनों धमाकों में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव और सभी प्रांतों में चुनाव है। पाकिस्तान के इलेक्शन कमीशन ने हमलों को लेकर बलूचिस्तान के चीफ सेक्रेटरी और पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। हमलों की जांच जारीबलूचिस्तान के केयरटेकर सूचना मंत्री जन अचकजई ने कहा- पहला धमाके की प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन से पता चला है कि विस्फोटक सामान एक बाइक में रखा था। इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दूसरे धमाके की वजह सामने नहीं आई है। इधर, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अली मर्दान खान डोमकी ने हमलों की निंदा की है। उन्होंने कहा- ऐसी घटनाएं शांतिपूर्ण चुनाव की प्रक्रिया को कमजोर करने की एक साजिश है। हमले में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगा। हम घायलों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पाकिस्तान में कल वोटिंग, आज 2 धमाके 27 की मौत