
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का जय लोक से विशेष साक्षात्कार
मैं संयम रखता हूँ अपनी भाषा पर लेकिन, ऐसी स्तरविहीन राजनीति स्वीकार्य नहीं…
पूर्ण सुविधाएँ होने पर जनता को देंगे सौगात : राकेश सिंह
जबलपुर (जयलोक)। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री 4 बार के सांसद जिनके कार्यकाल में जबलपुर को मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा 1100 करोड रुपए की राशि का फ्लाई ओवर मिला । अब उसके लोकार्पण को लेकर कांग्रेस ने नए आरोप लगाए हैं कि इसे राजनीतिक खींच तान के कारण शुरू नहीं किया जा रहा है। इस विषय पर जब पूर्व सांसद वर्तमान कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह से दैनिक जय लोक के संपादक परितोष वर्मा ने चर्चा की तो मंत्री श्री सिंह ने अपने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि कांग्रेस द्वारा की जा रही है हरकत केवल राजनीतिक श्रेय लेने की एक चाल है। इस पूरे फ्लाई ओवर में कांग्रेस का किसी प्रकार का कोई योगदान नहीं रहा है। जबकि कांग्रेस सरकार ने इसमें अड़ंगा लगाया था और इसको निरस्त कराने की साजिश की थी। मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में हर विकास कार्य ,हर तरीके से पूर्ण हो जाने के बाद ही जनता को समर्पित किया जाता है ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो।

अभी इस फ्लाई ओवर में लाइटिंग का काम बाकी है। देश प्रदेश में शायद ही कोई ऐसा फ्लाई ओवर हो जिसके नीचे के रिक्त स्थान पर बच्चों के खेलने के लिए वॉलीबॉल का कोर्ट बनाया जा रहा हो। जबलपुर की संस्कृति को दर्शाते हुए आकर्षक पेंटिंग किए जाने का कार्य बाकी है। इसको लेकर ना कोई खींच है ना तो कोई तान है। भाजपा खींच तान वाले विकास कार्य पर निर्भर नहीं है। बिना लाइट लगे, बिना फिनिशिंग के जनता को आधा अधूरा फ्लाई ओवर देना न्याय संगत नहीं माना जा सकता। हम विकास कार्य को पूर्ण कर जनता को समर्पित करने की मानसिकता पर कार्य करते हैं ना की श्रेय लेने की राजनीति को बढ़ावा देते हैं।

दमोह नाका की ओर का हिस्सा बाकी
मंत्री श्री राकेश सिंह ने बताया कि पहले ये फ्लाई ओवर गोपाल सदन में समाप्त हो रहा था लेकिन जनता की मांग पर इसको दमोह नाका के आगे तक ले जाया गया। एक किलोमीटर के तकरीबन यह फ्लाई ओवर आगे बढ़ाया गया। 78 करोड़ रुपये की राशि राकेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से और स्वीकृत करवाई। यह निर्माण कार्य देरी से शुरू हुआ। पहले का हिस्सा पहले निर्मित हो गया लेकिन लोगों के आवागमन के लिए हम पूर्ण रूप से इसे चालू करना चाहते हैं।


2006 में फ्लाई ओवर की कल्पना पर मजाक बनाते थे कांग्रेसी
पूर्व सांसद वर्तमान कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने जय लोक से कहा कि सन 2005-06 में जब मेरे संकल्प पत्र में फ्लाई ओवर की चर्चा की गई थी तब यही कांग्रेसियों के द्वारा इसका मजाक उड़ाया जाता था कि जबलपुर में भी कभी कोई फ्लाई ओवर बन सकता है क्या। लेकिन भाजपा के शासन में विकास की कोई सीमा नहीं है और इसके पंख फैलाने से कोई रोक नहीं सकता है। जिसके परिणाम आज जनता के सामने हैं।
जब बनकर पूर्ण हो जायेगा तो रिश्तदारों को दिखाने लाएंगे
मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि 11 सौ करोड़ की राशि से निर्मित हो रहा यह फ्लाई ओवर जब पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा इसके सौंदर्य करण और हर जरूरी बात को पूर्ण कर लिया जाएगा, तब इसको जबलपुर की जनता के लिए समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तब विरोध करने वाले लोग ही अपने रिश्तेदारों को यह फ्लाई ओवर दिखाने के लिए अलग से लेकर आएंगे। यही हमारे विकास की संकल्पना है।
काँग्रेस के लोग जबलपुर के विकास को अवरुद्ध करने का कर रहे प्रयास
मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मैं हमेशा अपनी भाषा पर शब्दों पर संयम रखता हूँ ,लेकिन कई बार तकलीफ होती है जब कुछ छुटभैये नेता जबलपुर के विकास के प्रवाह को अवरुद्ध करने की कोशिश करते हैं अपनी ऐसी हरकतों के कारण जिनको कभी भी ठीक नहीं माना गया। ऐसी बात करना हास्यप्रद है अभी फ्लाई ओवर को चालू कर देने के बाद उसके शेष रह गए कार्यों को लेकर ऐसे ही लोग घटिया राजनीति करते हैं। जल्दी ही यह कार्य पूर्ण हो जाएंगे और उसको बड़े स्तर पर प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में लोकार्पित कर जनता को समर्पित करेंगे। इस फ्लाई ओवर में काँग्रेस का कोई योगदान नहीं है। यह केवल राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ है।
घर के सामने की नाली नहीं बनवा पाए वह फ्लाई ओवर का श्रेय लेने चाहते है
मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि ऐसे लोग सामने आकर इसका विरोध कर रहे हैं या लोकार्पण की बातें कर रहे हैं जो अपने घर के सामने की नाली तक नहीं बनवा पाए, वो लोग इस 1100 करोड़ के फ्लाई ओवर ने निर्माण का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे है।
ये जनता के स्वर की तान, ना कोई खींच ना कोई तान
मंत्री श्री राकेश सिंह ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि हमने कभी भी खींच तान के साथ विकास को आगे नहीं बढ़ाया। फ्लाई ओवर के मामले में भी यह स्पष्ठ है कि इसमें ना तो कोई खींच है और ना नहीं कोई तान है। यह विकास के लिए जनता के स्वर की तान है। जनता भी चाहती है कि उसको पूर्ण सुविधाओं के साथ चालू फ्लाई ओवर उपयोग के लिए मिले ना कि आधी अधुरी सुविधाओं के साथ उसको सिर्फ श्रेय लेने के लिए चालू कर दिया जाए।
जितने में ब्रिज बन जाता है उससे अधिक 25 करोड़ की राशि से लाइटिंग का काम हो रहा है
चार बार के सांसद वर्तमान पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने जय लोक से चर्चा करते हुए इस महत्वपूर्ण बिंदु पर भी प्रकाश डाला की जबलपुर विकास के मामले में किसी भी महानगर की गति से पीछे नहीं है। जो फ्लाईओवर निर्मित होने जा रहा है उसमें जो कार्य शेष रह गए हैं उनमें से एक कार्य बहुत ही खूबसूरत स्तर पर लाइटनिंग का भी है। इस कार्य में तकरीबन 25 करोड रुपए खर्च होना है। यह जनता की सुविधा के लिए है कि वे रात में भी जब सफर करेंगे तो उन्हें पर्याप्त रोशनी और पुल की सुंदरता का आभास होगा। इतनी राशि में तो अन्य शहरों में फ्लाई ओवर निर्मित हो जाते हैं। यह भाजपा सरकार की जनता के लिए सौगात है कि प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर में हर सुविधा पूर्ण रूप से मिलेगी।
आखिर गिरा ही दिया गया जमतरा पुल, मिटा दी गई इतिहास की निशानी
Author: Jai Lok







