Download Our App

Home » जबलपुर » इटली में आयोजित फिटनेस रैली को मोटिवेट किया डॉ. अनुराग सोनी ने

इटली में आयोजित फिटनेस रैली को मोटिवेट किया डॉ. अनुराग सोनी ने

जबलपुर (जयलोक)। विगत दिवस इटली शहर के कोमो में आयोजित स्ट्रीट फिटनेस रैली का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में लगभग 500 युवक व युवतियों ने भाग लिया था। दो घंटे की फिटनेस रैली में उत्साह देखने लायक था। अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं प्रेरक डॉ. अनुराग सोनी ने अंतरराष्ट्रीय इन्फ्लूएंनशर के रूप में इस प्रतियोगिता में भाग लिया एवं कार्यक्रम में इटली के लोगों को मोटिवेट किया। वल्र्ड हैप्पी फि़टनेस के इस कार्यक्रम में डॉक्टर अनुराग सोनी ने आयोजकों के साथ रैली का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का एक मोटिवेशनल इंटरव्यू भी डॉक्टर अनुराग सोनी ने किया जोकि इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पर वायरल है। इस पूरे कार्यक्रम के आयोजक मैरीन जिला ने डॉ. अनुराग सोनी का अभिवादन किया। दुनिया के कई देशों में डॉक्टर अनुराग सोनी लोगों को प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शित करते हैं। जिस कारण से उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान अब तक मिल चुके हैं।

लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतों के चलते 6 साल के लिए किया बाहर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » इटली में आयोजित फिटनेस रैली को मोटिवेट किया डॉ. अनुराग सोनी ने