Download Our App

Home » दुनिया » अहमदाबाद विमान हादसा- मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुँचा, एविएशन मिनिस्टर बोले- 3 महीने में मिलेगी जाँच रिपोर्ट

अहमदाबाद विमान हादसा- मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुँचा, एविएशन मिनिस्टर बोले- 3 महीने में मिलेगी जाँच रिपोर्ट

अहमदाबाद। अहमदाबाद में विमान हादसे पर शनिवार को सिविल एविएशन मिनिस्टर के राममोहन नायडू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पहले दिन से हादसे की जांच जारी है। केंद्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। जो 3 महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
इधर, विमान के मलबे से एक और शव बरामद हुआ है। बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से जब मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की टेल (पिछले हिस्से) में फंसा हुआ शव दिखा। इसका पोस्टमॉर्टम हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह शव एयर होस्टेस का हो सकता है। उधर, आज भी मारे गए लोगों की ष्ठहृ्र सैंपलिंग का काम जारी है। सिविल अस्पताल के बाहर परिजन की भीड़ है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। पोस्टमॉर्टम यूनिट के आसपास बाहरी लोगों की एंट्री बंद है।
मंत्री नायडू बोले- ब्लैक बॉक्स से मिलेंगे हादसे के सुराग
मंत्री राममोहन नायडू ने मीडिया से कहा- अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, पिछले दो दिन बहुत मुश्किल भरे रहे। शुक्रवार शाम 5 बजे के आसपास घटनास्थल से ब्लैक बॉक्स की बरामद हुआ है। ्र्रढ्ढक्चटीम का मानना है कि ब्लैक बॉक्स की जांच से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। ्र्रढ्ढक्च की पूरी जांच के बाद क्या रिपोर्ट सामने आएगी, इसका इंतजार है।

 

फ्लाई ओवर को लेकर राजनीति गरमाई,कल नजर आ सकता टकराव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » अहमदाबाद विमान हादसा- मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुँचा, एविएशन मिनिस्टर बोले- 3 महीने में मिलेगी जाँच रिपोर्ट