Download Our App

Home » Uncategorized » कोरोना से शहर में पहली मौत

कोरोना से शहर में पहली मौत

मेडिकल कॉलेज में कोरोना पीडि़त संक्रमित गर्भवती महिला का निधन

जबलपुर (जयलोक)। शहर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। पिछले एक हफ्ते में जहां कोरोना के दो मरीज सामने आए तो वहीं आज कारोना संक्रमित गर्भवती महिला की मेडिकल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। महिला सालीवाड़ा की रहने वाली है जिसे कल रात ही स्त्री एवं प्रसूति विभाग से रेफर कर कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। ईलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। शहर में हुई कोरोना से मौत के बाद अब संक्रमण बढऩे का खतरा सताने लगा है। महिला का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार नगर निगम द्वारा किया जाएगा।
कोरोना संक्रमित मृत महिला का नाम 27 वर्षीय संगम झारिया बताया जा रहा है जो सालीवाड़ा की रहने वाली थी। संगम को प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल के प्रसव वार्ड में भर्ती कराया गया था। जब दो दिनों पूर्व महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म भी दिया था। लेकिन इसी बीच कल महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई। जिसके बाद महिला को प्रसव वार्ड से कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया। कल रात को ईलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ती गई और आज सुबह ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

साँस लेने के साथ ही रक्तचाप बिगड़ा
अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि महिला की महिला हालत गंभीर थी जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। महिला को ऑपरेशन के बाद निम्न रक्तचाप, साँस लेने में तकलीफ और कई परेशानियाँ हो रहीं थीं। महिला को बचाने के लिए एमियोडेरोन नामक दवा की व्यवस्था की जा रही थी। लेकिन कई प्रयासों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
शहर में अब भी दो  सक्रिय मरीज
शहर में अभी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दो है। इसमें अधारताल निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग और मदन महल निवासी 32 वर्षीय युवक शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन मरीजों की लगातार निगरानी कर रही है।

अब सावधानी की जरूरत
कोरोना संक्रमण के जब जब मामले सामने आए तब तब लोगों की लापरवाही मरीजों की संख्या बढ़ाती चली गई। अब जब शहर में कोरोना से एक की मौत हो गई है और दो संक्रमित मरीज भर्ती हैं इसको देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के हल्के लक्षण भी दिखने पर जाँच कराएं। मास्क पहनें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

दंगों का घर माना जाने वाला यूपी आज दंगा मुक्त: गृहमंत्री शाह

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कोरोना से शहर में पहली मौत

Top Headlines

Live Cricket