Download Our App

Home » Uncategorized » पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर भी आज कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर भी आज कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

जबलपुर जय लोक अपडेट। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद एक के बाद एक उसे झटका लगने का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाकौशल के लिए आज एक और झटका कांग्रेस को मिला है। जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह के कांग्रेस में शामिल हो जाने के बाद आज पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर ने भी भोपाल स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान अप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ,प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विधायक संजय पाठक, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू उपस्थित थे। सूत्रों का कहना है कि पूर्व महाधिवक्ता को भाजपा में शामिल करने के घटनाक्रम के पीछे महापौर जगत बहादुर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है और उनकी मध्यस्थ से यह संभव हुआ है। पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर कांग्रेस की लीगल सेल के भी महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं।

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर भी आज कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल
error: Content is protected !!