Download Our App

Home » Uncategorized » बम की माला गले में डाल विधानसभा पहुंचे विधायक

बम की माला गले में डाल विधानसभा पहुंचे विधायक

हरदा कांड को लेकर विधानसभा में होनी चाहिए गंभीर चर्चा और निर्णय

 

भोपाल (एजेंसी/जय लोक)। मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन हरदा के कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने प्रतीकात्मक सुतली बम की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे। विधानसभा में अंदर घुसने से पहले सुरक्षाकर्मियों ने माला छीन ली। हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद हुए जानमाल के नुकसान को लेकर विपक्ष ने सदन में चर्चा की मांग की है। उनका आरोप लगाया कि यह फटका फैक्ट्री भाजपा नेताओं के संरक्षण में ये फटका फैक्ट्री चल रही थी। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा हुआ। हरदा फैक्ट्री विस्फोट हादसे को लेकर कांग्रेसी विधायकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान हरदा विधायक रामकिशोर दोगने सुतली बम की प्रतिकात्मक माला पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने विधानसभा में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना भी दिया। उन्होंने कहा कि चार लाख मुआवजे और कलेक्टर एसपी को हटाने से कुछ नहीं होगा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजप नेताओं के संरक्षण में ये फटका फैक्ट्री चल रही थी। लोगों के जीवन तबाह हो गए हैं। सरकार को इस मामले में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। इसके जबाब में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कस्ते हुए कहा कि कांग्रेस वैसे ही बम की माला पहनकर घूम रही है। कांग्रेस बम और आतंकवाद की जड़ है। कांग्रेस यह तमाशा न करे। मानवीय आधार पर सरकार की कार्रवाई पर सहयोग करे। बम की माला पहनना लोकतंत्र के जनप्रतिनिधियों को शोभा नहीं देता। कांग्रेस द्वारा स्थगन प्रस्ताव लाने पर कहा विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस खुद स्थगित है वो क्या स्थगन प्रस्ताव लाएगी। दूसरी ओर, हरदा हादसे पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव को मंजूर कर लिया और वे डेढ़ घंटे की चर्चा के लिए राजी हो गए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि घटना गम्भीर है और इस पर चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस ने इस स्थगन प्रस्ताव मंजूर करने के लिए स्पीकर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि केवल एसपी और कलेक्टर को हटाने से कुछ नहीं होगा। यह स्पष्ट है कि बिना पुलिस की सहमति के इतनी बड़ी फैक्ट्री संचालित नहीं हो सकती।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बम की माला गले में डाल विधानसभा पहुंचे विधायक
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket