
पैसे के लेनदेन का विवाद
जबलपुर (जयलोक)। अपराध अपराध होता है चाहे कोई बड़ा आदमी करे या फिर कोई नेता करे। पुलिस अपना काम करती है और शिकायत प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच की जाती है। लॉर्डगंज थाने में ऐसा ही एक मामला सामने आया। पैसे के लेन देन के विवाद पर भाजपा नेता पूर्व एमआईसी सदस्य और उसके साथियों द्वारा चाकू से हमला करने की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
घटना के संबंध में लॉर्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि यादव कॉलोनी लेबर चौक क्षेत्र में विगत दिवस एक कपड़ा व्यापारी के ऊपर चाकू से हमला हुआ। हमले में घायल गोल बाजार गंगोत्री अपार्टमेंट निवासी सतीश जैन उम्र 55 वर्ष में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कपड़े का व्यवसाय करता है। सोमवार की रात भाई संजय जैन यादव कॉलोनी लेबर चौक के पास रहने वाले से मिलने गए हुए थे।
इसी दौरान भाजपा नेता पूर्व एमआईसी सदस्य चके्रश नायक, रितेश नायक उर्फ रेखा आयुष नायक और पीयूष नायक के साथ पहुँचे और सतीश से उसके भाई संजय के संबंध में पूछताछ करने लगे। बातों से शुरू हुआ यह मामला विवाद में बदल गया जिसके बाद सतीश के साथ सभी ने मिलकर मारपीट करते हुए उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से उनकी पीठ, कमर, चेहरे और कलाई में चोट आई है। हल्ला होने पर आसपास के लोग जब बाहर आए तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

तलूए चाटने में जुटे मुनीर ने कहा, भारत से परमाणु जंग रुकवाने के लिए ट्रंप को मिले नोबेल पुरस्कार
Author: Jai Lok







