Download Our App

Home » Uncategorized » नाले नालियों की सफाई में नगर निगम कर रहा दिखावा-कांगे्रस पार्षद

नाले नालियों की सफाई में नगर निगम कर रहा दिखावा-कांगे्रस पार्षद

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा है कि बारिश आने में अब कुछ ही दिन शेष हैं लेकिन अभी तक शहर के मुख्य नाले-नालियों की सफाई होना तो दूर अभी तक उनका निरीक्षण भी नहीं किया गया है। ऐसा ही एक मुख्य नाला जो जल प्लावन से प्रभावित क्षेत्र में भी है शांति नगर मेन रोड, प्रताप धर्मकांटा जिसमें विगत दिनों जरा सी बारिश में मार्केट सहित मुख्य मार्ग जल मग्न हो गया था। व्यापारियों एवं क्षेत्रीय जनता की माँग पर क्षेत्रीय लोगों के साथ नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के द्वारा उक्त नाले का निरीक्षण किया गया जिसमें साफ-साफ दिखाई पड़ा कि अभी तक उस नाले की एक बार भी सफाई नहीं हुई। निगम के अधिकारी जिनकी जिम्मेदारी शहर के मुख्य नालों की सफाई व्यवस्था देखने की है वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन नहीं कर रहे हैं न ही नगर सत्ता में जिन्हें सफाई की जवाबदारी दी गई है उन्होंने और न ही शहर के महापौर ने अभी तक नालों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के साथ सुमित त्रिवेदी, सतीश दीक्षित, अशीष पाटीदार, अनिल शुक्ला, विनोद पटैल, नीरज अग्रवाल, अशोक तिवारी, उमाशंकर तिवारी, हरी चौबे, पप्पू जैन, सागर पाटीदार, देवेन्द्र चौधरी, जीतू मॉडल, संजय दुबे, अमन कुशवाहा सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित थे।

क्लासरूम घोटाला: कॉन्ट्रैक्टर्स और ठेकेदारों के 37 ठिकानों पर रेड

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नाले नालियों की सफाई में नगर निगम कर रहा दिखावा-कांगे्रस पार्षद
error: Content is protected !!