Download Our App

Home » Uncategorized » स्लीमनाबाद :एस एन संडरसन एंड कंपनी खदान में असुरक्षित मैगजीन भंडारण कक्ष हुआ सील

स्लीमनाबाद :एस एन संडरसन एंड कंपनी खदान में असुरक्षित मैगजीन भंडारण कक्ष हुआ सील

 

जबलपुर/कटनी जय लोक। पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन भा.पु.से. एवं कलेक्टर  श्री अवि प्रसाद भा. प्र.से. के निर्देशानुसार विस्फोटक पदार्थों के असुरक्षित एवं अवैध भंडारण की जांच करने हेतु सभी अनुभागों में संयुक्त टीम बनाई गई। इसी के परिपालन में आज स्लीमनबाद अनुभाग अंतर्गत एसडीओपी स्लीमनाबाद श्री अखिलेश गौर एवं एसडीएम श्री राकेश चौरसिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद श्री अखलेश दहिया और तहसीलदार स्लीमनाबाद के साथ ग्राम पौड़ी थाना स्लीमनाबाद में स्थित एस एन संडरसन खदान में भंडार किए गए विस्फोटक पदार्थों के सुरक्षा उपायों और स्थान को चेक किया गया। जो सुरक्षित रूप से भंडारित नहीं किया गया था।इस प्रकार नियमानुसार सुरक्षा मानको का पालन नहीं किए जाने पर मैगजीन कक्ष को विधिवत सीलबंद किया जाकर नोटिस दिया गया है एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » स्लीमनाबाद :एस एन संडरसन एंड कंपनी खदान में असुरक्षित मैगजीन भंडारण कक्ष हुआ सील
error: Content is protected !!